Ranchi News : लीवंस फार्मेशन हाउस में नव शैक्षणिक सत्र की शुरुआत

लीवंस फार्मेशन हाउस, ब्रांबे में शनिवार को नव शैक्षणिक सत्र 2025-26 का आरंभ और उदघाटन किया गया. रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद की अगुवाई में समारोही मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया.

By MUNNA KUMAR SINGH | June 29, 2025 12:49 AM
an image

रांची. लीवंस फार्मेशन हाउस, ब्रांबे में शनिवार को नव शैक्षणिक सत्र 2025-26 का आरंभ और उदघाटन किया गया. रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद की अगुवाई में समारोही मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया. प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सदस्यों के लिए विशेष प्रार्थना की गयी. लीवंस फार्मेशन हाउस, ब्रांबे, मांडर, कैथोलिक महाधर्मप्रांत की ओर से संचालित संस्था है, जहां पुरोहित बनने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स एक वर्ष के लिए भाषा, बाइबिल, आध्यात्मिकता आदि पर प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं. महाधर्माध्यक्ष ने धर्मोपदेश में कहा कि प्रभु येसु ख्रीस्त का पावन हृदय बहुत विशाल है, जिसमें दया, क्षमा और प्रेम भरा है और वह देता ही जाता है. उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कैंडिडेट्स को अच्छा पुरोहित बनने और लोगों की सेवा करने की भावना को विकसित करने के लिए अभी से गंभीर होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया. मौके पर फादर किशोर मिंज, लीवंस फार्मेशन हाउस के निर्देशक, फादर इरेंयूस केरकेट्टा, फादर नीरज कुंडलना, फादर बिपिन कंडुलना, फादर जोनिश गाड़ी, फादर चोन्हास तिग्गा, फादर बिपिन बिलुंग, फादर फिलमोन लकड़ा, फादर बिपिन तोपनो, फादर नेल्सन बारला, फादर असीम मिंज उपस्थित थे.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version