इलाजरत महिला ने लगायी पोर्ट ब्लेयर पहुंचाने की गुहार

पिछले नौ महीने से राजाउलातू स्थित संत अन्ना अस्पताल में मस्तिष्क रोग का इलाज करा रहीं अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के राजधानी पोर्ट ब्लेयर की रीना एक्का की मां अंगारा लकड़ा ने राज्य सरकार से पोर्ट ब्लेयर पहुंचाने की गुहार लगायी है.

By RAJESH VERMA | June 14, 2025 9:59 PM
an image

नामकुम.

पिछले नौ महीने से राजाउलातू स्थित संत अन्ना अस्पताल में मस्तिष्क रोग का इलाज करा रहीं अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के राजधानी पोर्ट ब्लेयर की रीना एक्का की मां अंगारा लकड़ा ने राज्य सरकार से पोर्ट ब्लेयर पहुंचाने की गुहार लगायी है. उनके अनुसार उनकी बेटी पढ़ने के लिए रांची आयी थी. जो पिछले एक वर्ष से मस्तिष्क रोग से पीड़ित है. वह आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण इलाज कराने व भरण-पोषण करने में असमर्थ हैं. इतने दिनों बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री व अन्य वरीय अधिकारियों से मिलकर बेटी को पोर्ट ब्लेयर पहुंचाने की गुहार लगायी, परंतु अबतक कार्रवाई नहीं की गयी. जानकारी मिलने पर भाजपा रांची ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाइक ने रीना एक्का व उसमी मां से भेंट कर जानकारी दी. कहा कि एक तरफ राज्य सरकार अपने को अल्पसंख्यकों व आदिवासियों की हितैषी कहती है, वहीं एक जरूरतमंद बेटी व उसकी मां की गुहार को नजरअंदाज कर रही है. उन्होंने सरकार से मां-बेटी की मदद करने की अपील की है.
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version