Transfer Posting in Jharkhand: विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड में 78 अफसरों का तबादला

झारखंड में बड़े पैमाने पर राजस्व अधिकारियों का तबादला किया गया है. राजस्व निबंधन और भूमि सुधार विभाग ने 78 अफसरों के तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है.

By Satyam Choubey | July 25, 2024 4:58 PM

Transfer Posting in Jharkhand: झारखंड में राजस्व विभाग के 78 अफसरों का तबादला कर दिया गया है. राजस्व निबंधन और भूमि सुधार विभाग ने इसकी अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी.

चुनाव से ठीक पहले बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला

चुनाव से महज कुछ माह पहले बड़े पैमाने पर राजस्व अधिकारियों का तबादला किया गया है. राजस्व निबंधन और भूमि सुधार विभाग ने 78 अफसरों के तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के मुताबिक हिम्मत लाल महतो को अगले आदेश तक रांची हेहल का अंचल अधिकारी बनाया गया है. तो वहीं कमल कांत वर्मा को हजारीबाग डाड़ी का राजस्व अधिकारी बनाया गया है. वहीं जीतेंद्र प्रसाद को धनबाद के टुंडी में अंचल अधिकारी के रूप में पदास्थापित किया गया है.

जानिए किन अधिकारियों का कहां हुआ तबादला

उपेन्द्र कुशवाहा को अरवल जिला से चायबास सदर का अंचल अधिकारी बनाया गया है।विकास पांडेय को हैदरनगर, पलामू के अंचल अधिकारी का भार मिला है। श्यामलाल मांझी को देवरी, गिरिडीह का अंचल अधिकारी बनाया गया है ,तो वही अनुज टेटे राहे, रांची के अंचल अधिकारी होंगे। विमल सिंह दुमका के बंदोबस्त पदाधिकारी होंगेतो वही अनिल टूटी जमेशदपुर के बंदोबस्त पदाधिकारी बनाए गए है। संतोष उरांव को रांची से धनबाद अंचल अधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।सर्वाधिक तबादले गुमला जिले में किए गए हैं जहां 16 पदाधिकारियों को कार्यरत किया गया है। इसके बाद सूची में धनबाद, रांची,हजारीबाग, दुमका तथा पश्चिम सिंहभूम का नाम है।

यहां देखें अफसरों के तबादले की पूरी सूची

checkout our other social handles:

Twitter: https://x.com/prabhatkhabar?t=zfARwTXExarv6VvtT6rpkA&s=08

youtube:https://youtube.com/@prabhatkhabartv?si=YG1dQpX2F2XDa4mJ

official handle:prabhatkhabar.com

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version