पाकुड़ जिले में दो पदाधिकारी की एक जगह पोस्टिंग
अधिसूचना के मुताबिक, जामताड़ा जिले के नाला की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सविता कुमारी का ट्रांसफर पाकुड़ जिला किया गया है. अधिसूचना में पाकुड़ के किसी प्रखंड का जिक्र नहीं है. वहीं, देवघर के पालाजोरी की सीडीपीओ कुमारी ऋतु का भी ट्रांसफर पाकुड़ जिला में किया गया है. इसमें भी किसी प्रखंड का जिक्र नहीं करने से दोनों पदाधिकारी असमंजस की स्थिति हैं.
Also Read: रामगढ़ उपचुनाव 2023 : वाहन चेकिंग के दौरान करीब साढ़े 6 लाख रुपये जब्त, मांडू थाने को सौंपा
इन पदाधिकारियों की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग
अधिकारी के नाम : कहां थे : कहां गये
अनुपमा मिंज : घाघरा, गुमला : पतरातू, रामगढ़
सविता कुमारी : किस्को, लोहरदगा : डालटनगंज, पलामू
नंदी रानी : बंदगांव, पश्चिमी सिंहभूम : भंडरा, लोहरदगा
शीला कुमारी : खूंटपानी, पश्चिमी सिंहभूम : छतरपुर, पलामू
सुशाना केरकेट्टा : पालकोट, गुमला : गिरिडीह शहर
लक्ष्मी भारती : चैनपुर, पलामू : गढ़वा सदर
रीना साहू : नगरउंटारी, गढ़वा : सिमरिया, चतरा
अर्चना एक्का : कटकमसांडी, हजारीबाग : गोड्डा ग्रामीण
राजकिशोरी खलखो : चास शहरी, बोकारो : डुमरी, गिरिडीह
माया रानी : राजधनवार, गिरिडीह : धालभूमगढ़, पूर्वी सिंहभूम
भारती : गोड्डा ग्रामीण : जामताड़ा सदर
सोनिया मंजूल : देवीपुर, देवघर : कुड़ू, लोहरदगा
कुमारी प्रभावती : देवघर सह जसीडीह : तमाड़, रांची
चित्रा यादव : पाकुड़ : चाईबासा सदर, पश्चिमी सिंहभूम
सविता कुमारी : नाला, जामताड़ा : पाकुड़
सुप्रिया शर्मा : हरिहरगंज, पलामू : रागनगर-गोविंदपुर, सरायकेला-खरसावां
पूनम टोप्पो : सुंदरपहाड़ी, गोड्डा : जामा, दुमका
विमला देवी : लोहरदगा सदर : बाघमारा, धनबाद
आराधना : धनबाद सदर : रांची सदर
अर्चना सिन्हा : जामताड़ा सदर : मनिका, लातेहार
अर्चना सिंह : पदस्थापन की प्रतिक्षा : सिमडेगा सदर
कुमारी ऋतु : पालाजोरी, देवघर : पाकुड़.