Weather Forecast: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, दुर्गा पूजा के उल्लास में बारिश डालेगी खलल
मां के मनोहारी रूप को देखने के लिए पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है. लोग सपरिवार मेले का आनंद ले रहे हैं. 24 अक्टूबर को राजधानी रांची में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. इससे विजयादशमी को मेले का आनंद लेने वालों का मजा किरकिरा हो सकता है.
By Guru Swarup Mishra | October 22, 2023 8:20 PM
रांची: झारखंड में नवरात्र का उल्लास है. दुर्गा पूजा पंडालों में मां का दरबार सजा है. सतरंगी रोशनी से उत्सव की खुशियां देखते ही बन रही हैं. मां के मनोहारी रूप को देखने के लिए पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है. लोग सपरिवार मेले का आनंद ले रहे हैं. मौसमविभाग ने इस बीच दशहरा को लेकर विशेष मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. इस वेदर बुलेटिन की मानें, तो दुर्गा पूजा की नवमी यानी 23 अक्टूबर को झारखंड में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मौसम शुष्क रहने की संभावना है. राजधानी रांची में दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. विजयादशमी यानी 24 अक्टूबर को झारखंड के पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है. राजधानी रांची में सामान्यत: आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. इससे विजयादशमी को मेले का आनंद लेने वालों का मजा किरकिरा हो सकता है.
नवमी को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना
नवमी (23 अक्टूबर) को झारखंड में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि राजधानी रांची में दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की गयी है.
विजयादशमी (24 अक्टूबर) को झारखंड के पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है. राजधानी रांची में सामान्यत: आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है.
शारदीय नवरात्र को लेकर मौसम विभाग ने विशेष मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. इसके अनुसार 23 अक्टूबर यानी नवमी को झारखंड में अधिकतम तापमान 28-32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, वहीं न्यूनतम तापमान 15-21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. झारखंड की राजधानी रांची की बात करें, तो अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.
दुर्गा पूजा में विजयादशमी यानी 24 अक्टूबर को झारखंड में अधिकतम तापमान 28-32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. न्यूनतम तापमान 18-22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.