Weather Forecast: दुर्गा पूजा में कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का मिजाज? ये है शारदीय नवरात्र वेदर अपडेट
झारखंड से मानसून 13 अक्टूबर को विदा हो चुका है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान ने बताया है कि 21 अक्टूबर तक झारखंड का मौसम शुष्क रहेगा. झारखंड का मौसम पिछले 24 घंटे में शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया.
By Guru Swarup Mishra | October 15, 2023 7:25 PM
रांची: झारखंड से मानसून की पूरी तरह से विदाई 13 अक्टूबर को हो चुकी है. रविवार (15 अक्टूबर) से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है. इस बीच लोगों में नवरात्र को लेकर उत्साह चरम पर है. मेला घूमने वाले भी काफी उत्साहित हैं. ऐसे में हर किसी के जेहन में इस दौरान एक ही बात कौंध रही है कि दुर्गा पूजा में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा? मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. झारखंड की राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों का मौसम भी 21 अक्टूबर तक शुष्क रहने के आसार हैं, लेकिन 16 और 17 अक्टूबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. आपको बता दें कि झारखंड का मौसम पिछले 24 घंटे में शुष्क रहा था.
झारखंड का मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान ने बताया है कि 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक झारखंड का मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा. राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में 16 और 17 अक्टूबर को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक आसमान मुख्यत: साफ रहेगा.
झारखंड का मौसम पिछले 24 घंटे में शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया.
झारखंड से मानसून 13 अक्टूबर को विदा हो चुका है. 2013 में झारखंड में 18 जून को मानसून का आगमन हुआ था और 19 अक्टूबर को विदा हो गया था. इसी तरह 2022 में 18 जून को मानसून का झारखंड आगमन हुआ था और 20 अक्टूबर को वापस लौट गया था.