रांची आने से पहले कहां रहते थे धोनी के माता-पिता, इस जगह से जुड़ा है उनका नाता
MS Dhoni: यह बात आज शायद पूरी दुनिया जानती है कि माही का होमटाउन झारखंड की राजधानी रांची है. लेकिन, क्या आपको पता है धोनी के माता-पिता रांची के रहने वाले नहीं हैं. चलिए आपको बताते हैं कि धोनी के माता-पिता मूल रूप से कहां के रहने वाले हैं.
By Dipali Kumari | July 7, 2025 2:47 PM
MS Dhoni: कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर माही ने अपने होमटाउन रांची में दोस्तों के साथ केक काटा. वहीं उनके फैंस ने भी उनके आवास के बाहर और रिंग रोड पर जश्न मनाया. यह बात आज शायद पूरी दुनिया जानती है कि माही का होमटाउन रांची है. लेकिन, क्या आपको पता है धोनी के माता-पिता रांची के रहने वाले नहीं हैं. चलिए आज आपको धोनी से जुड़े इस सवाल का जवाब देते हैं, कि आखिर धोनी के माता-पिता मूल रूप से कहां के रहने वाले हैं.
माही का परिवार
महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था. धोनी के जन्म से पहले ही उनका परिवार रांची में शिफ्ट हो चुका था. उनके पिता पान सिंह रांची में मेकॉन (MECON) कंपनी में काम करते थे. जबकि धोनी की मां देवकी देवी एक गृहिणी हैं. धोनी का एक भाई नरेंद्र सिंह धोनी और एक बहन जयंती गुप्ता भी है.
महेंद्र सिंह धोनी का परिवार बीते कई वर्षों से रांची में ही है. यहां उन्होंने अपना घर भी बनाया है. लेकिन, महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं. वे उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के ल्वाली गांव में रहते थे. लेकिन वे वहां से रांची आए और यहीं बस गए.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।