आपलोग आदिवासियों को लोकतंत्र नहीं सिखा सकते, जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर पढ़ें उनके अनमोल वचन
Jaipal Singh Munda Quotes, Suvichaar, Anmol Vichaar: जयपाल सिंह मुंडा का जन्म 3 जनवरी 1903 को हुआ था. बता दें कि ब्रिटेन में वर्ष 1925 में ‘ऑक्सफोर्ड ब्लू’ का खिताब पाने वाले जयपाल सिंह मुंडा हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थे. जयपाल सिंह मुंडा के अनमोल विचार यहां पढ़ें.
By Mithilesh Jha | January 3, 2025 5:05 AM
Jaipal Singh Munda Quotes, Suvichaar, Anmol Vichaar: 3 जनवरी 1903 में झारखंड के खूंटी जिले के टकरा में जयपाल सिंह मुंडा नामक बालक का जन्म हुआ था. जयपाल सिंह मुंडा पहले आदिवासी थे, जो भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईसीएस) में चयनित हुए थे. हॉकी के मोह के कारण उन्होंने सिविल सेवा से त्यागपत्र दे दिया. बाद में आदिवासियों के हित की बात करने के लिए उन्होंने राजनीति का रास्ता चुना. आदिवासी हित में अनेकों काम किये. भारत के संविधान में आदिवासियों को उनका हक दिलाने के लिए संविधानसभा में अपनी आवाज बुलंद की. वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. जयपाल सिंह मुंडा ब्रिटेन में वर्ष 1925 में ‘ऑक्सफोर्ड ब्लू’ का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र इंटरनेशनल प्लेयर थे. यहां पढ़ें मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के अनमोल विचार.
Jaipal Singh Munda Quotes: धार्मिक कट्टरवादियों ने सार्वजनिक मंचों पर कर लिया है कब्जा
धार्मिक कट्टरवादियों ने सार्वजनिक मंचों पर कब्जा कर लिया है और वे उन संस्कृतियों पर हमला कर रहे हैं, जो उनसे अपनी अलग पहचान रखते हैं.
मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा
Jaipal Singh Munda Quotes: आप लोग आदिवासियों को लोकतंत्र नहीं सिखा सकते
आपलोग आदिवासियों को लोकतंत्र नहीं सिखा सकते. आपको आदिवासियों से ही समानता और सह अस्तित्व सीखना होगा.
Jaipal Singh Munda Quotes: हम आदिवासियों में जाति, रंग, अमीरी-गरीबी का भेदभाव नहीं
हम आदिवासियों में जाति, रंग, अमीरी-गरीबी या धर्म के नाम पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता है. आपको हमसे लोकतंत्र सीखना चाहिए. हमको किसी से लोकतंत्र सीखने की जरूरत नहीं है.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।