प्रयागराज: “चिकित्सा रत्न 2025” सम्मान से नवाजे गए डॉ. संजय कुमार
प्रयागराज: राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के मौके पर डॉ. संजय कुमार, रेलवे सर्जन, को "चिकित्सा रत्न 2025" सम्मान से अलंकृत किया गया. यह कार्यक्रम लोक सेवक मंडल द्वारा राजर्षि सेवा केंद्र, प्रयागराज में आयोजित किया गया था. लोक सेवक मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चोपड़ा की उपस्थिति में यह सम्मान प्रदान किया गया.
By Prabhat Khabar | July 2, 2025 6:24 PM
प्रयागराज में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में डॉ. संजय कुमार, रेलवे सर्जन, को “चिकित्सा रत्न 2025” सम्मान से राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर अलंकृत किया गया. यह सम्मान मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद विपिन चंद्र दीक्षित द्वारा प्रदान किया गया, जो चिकित्सा क्षेत्र में उनके मूल्यवान योगदान को मान्यता देता है.
लोक सेवक मंडल ने किया था कार्यक्रम का आयोजन
यह कार्यक्रम लोक सेवक मंडल द्वारा राजर्षि सेवा केंद्र, प्रयागराज में आयोजित किया गया था. लोक सेवक मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चोपड़ा की उपस्थिति में यह सम्मान प्रदान किया गया. लोक सेवक मंडल के समन्वयक नारायण यादव ने इस कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने कहा कि यह सम्मान डॉ. संजय कुमार की निःस्वार्थ सेवा और चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान को मान्यता देता है.
UP News in Hindi उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है, जहां 20 करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं. यह राज्य प्रशासनिक रूप से 75 जिलों और 18 मंडलों में बंटा हुआ है. इसकी राजधानी लखनऊ है. वर्तमान में यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद पर काबिज हैं. लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर, सीतापुर, इटावा, मथुरा, मुरादाबाद, मेरठ और बुलंदशहर जैसे शहर इसे पहचान देते हैं. देश की राजनीति में उत्तर प्रदेश की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है. अक्सर कहा जाता है कि देश की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर ही जाता है. प्रदेश की हर बड़ी खबर सबसे पहले जानने के लिए जुड़े रहिए प्रभात खबर डिजिटल पर.