Mahakumbh : महाकुंभ के मौनी अमावस्या पर 30 नहीं 37 लोगों की गई थी जान

महाकुंभ के सोशल मीडिया आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बुधवार को यह जानकारी साझा की गई. कि महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर्व की रात हुए हादसे में 37 लोगों की मौतें हुई थी. इसमें 30 लोगों की जान संगम नोज पर गई थी, जबकि सात श्रद्धालु महाकुंभ क्षेत्र के दूसरे स्थानों पर हुए हादसे में मारे गए थे.

By Abhishek Singh | March 27, 2025 1:24 PM
an image

महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर्व के दिन हुई भीषड़ भगदड़ को लेकर एक नई और बेहद अहम जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि मौनी अमावस्या पर्व के दिन कुल 37 लोगों की मौत हुई थी. इनमें से 30 लोग संगम घाट नोज पर मृत हुए थे वहीं सात लोगों की मृत्यु अलग स्थानों पर हुई घटनाओं में हुई थी. महाकुंभ के सोशल मीडिया आधिकारिक एक्स हैंडल पर यह जानकारी बुधवार दोपहर सभी से साझा की गई. इसमें बताया गया कि महाकुंभ मेला- 2025 में मौनी अमावस्या पर्व पर संगम तट पर हुई घटना के दौरान 30 लोगों और अन्य स्थानों पर कुल सात लोगों की जान गई थी जिनके शरीर पर चोटें पाई गईं, कुल 37 लोगों की दुःखद मृत्यु हुई थी.

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से 25 लाख रुपए मुआवजे का हुआ था ऐलान

वहीं यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के आश्रितों को 25 लाख मुआवजा देने का भी ऐलान किया था जिसमें से 35 मृतकों के आश्रितों के बैंक खाते में 25-25 लाख की धनराशि भेजी जा चुकी है वहीं एक शव की पहचान न हो पाने की वजह से ओर एक शव लावारिश होने के कारण यानी कि कुल 2 लोगों को यह मुआवजा की धनराशि नहीं गई है.

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

UP News in Hindi उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है, जहां 20 करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं. यह राज्य प्रशासनिक रूप से 75 जिलों और 18 मंडलों में बंटा हुआ है. इसकी राजधानी लखनऊ है. वर्तमान में यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद पर काबिज हैं. लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर, सीतापुर, इटावा, मथुरा, मुरादाबाद, मेरठ और बुलंदशहर जैसे शहर इसे पहचान देते हैं. देश की राजनीति में उत्तर प्रदेश की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है. अक्सर कहा जाता है कि देश की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर ही जाता है. प्रदेश की हर बड़ी खबर सबसे पहले जानने के लिए जुड़े रहिए प्रभात खबर डिजिटल पर.

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version