‘प्रतिबंधित पशु कटेंगे तो मुसलमान…’ बकरीद पर BJP मंत्री का विवादित बयान, देखें वीडियो

UP News: राजेश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि कोई भी पशु, जो प्रतिबंधित है उन्हें कुशीनगर और उत्तर प्रदेश में कटने नहीं देंगे.

By Shashank Baranwal | June 6, 2025 1:51 PM
an image

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री राजेश्वर सिंह के एक बयान ने सियासी माहौल को गरमा दिया है. दरअसल, कुशीनगर में 5 जून को सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के मौके पर एक सार्वजनिक सभा आयोजित की गई. इस दौरान उन्होंने बकरीद और समुदाय विशेष को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी.

‘प्रतिबंधित पशु नहीं कटने देंगे’

राजेश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि कोई भी पशु, जो प्रतिबंधित है उन्हें कुशीनगर और उत्तर प्रदेश में कटने नहीं देंगे. प्रतिबंधित पशुओं में गाय जो हम सभी का मां है.

यह भी पढ़ें- बकरीद से पहले गोकशी गिरोह पर शिकंजा, पुलिस मुठभेड़ में तीन तस्कर धराए

यह भी पढ़ें- डिफेंस मिनिस्टर को समर्पित आम की नई किस्म, राजनाथ सिंह के नाम पर रखा गया नाम

‘कुशीनगर में बहेगी खून की धारा’

दर्जा प्राप्त मंत्री राजेश्वर सिंह ने कहा कि गाय नहीं कटेंगी, बछड़े, ऊंट और बड़े पशु नहीं कटेंगे. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अगर प्रतिबंधित पशु कटेंगे, तो मुसलमान भी कटेंगे और कुशीनगर में खून की धार बहेगी.

सरकार और पुलिस प्रशासन सख्त

दरअसल, बकरीद को लेकर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन सतर्क है. पुलिस की ओर से साफ निर्देश दिए गए हैं कि कुर्बानी सार्वजनिक स्थानों पर न की जाए और प्रतिबंधित पशुओं का वध किसी सूरत में न हो. प्रशासन की तरफ से यह भी कहा गया है कि नियमों के उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

यह भी पढ़ें- “इज्जत” के लिए मां बनी जल्लाद, गले काटकर उतारा मौत के घाट

देखें वीडियो

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

UP News in Hindi उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है, जहां 20 करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं. यह राज्य प्रशासनिक रूप से 75 जिलों और 18 मंडलों में बंटा हुआ है. इसकी राजधानी लखनऊ है. वर्तमान में यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद पर काबिज हैं. लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर, सीतापुर, इटावा, मथुरा, मुरादाबाद, मेरठ और बुलंदशहर जैसे शहर इसे पहचान देते हैं. देश की राजनीति में उत्तर प्रदेश की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है. अक्सर कहा जाता है कि देश की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर ही जाता है. प्रदेश की हर बड़ी खबर सबसे पहले जानने के लिए जुड़े रहिए प्रभात खबर डिजिटल पर.

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version