1995 में शुरू हुआ बेबी रानी मौर्य का राजनीतिक सफर
बेबी रानी मौर्य का भाजपा के साथ राजनीतिक सफर 1995 में शुरू हुआ. इससे पहले वे घरेलू महिला थीं. पार्टी में आते ही उन्हें मेयर पद के लिए मैदान में उतारा गया था. वे आगरा की पहली महिला मेयर बनी थीं. वर्ष 2007 में उन्हें भाजपा ने एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था. इसके पहले और बाद वे लंबे समय तक विभिन्न पदों पर रहीं.
Also Read: UP News: उत्तराखंड के राज्यपाल पद से क्यों दिया इस्तीफा? बेबी रानी मौर्य ने पहली बार किया खुलासा
बेबी रानी मौर्य 2018 में बनीं उत्तराखंड की राज्यपाल
वर्ष 1997 में बेबी रानी मौर्य को भाजपा के राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा का कोषाध्यक्ष बनाया गया था. वर्ष 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य बनाया गया था. 2018 में उन्हें बाल अधिकार सरंक्षण आयोग का सदस्य बनाया गया था. वे उस समय विदेश में थीं. जब तक पदभार ग्रहण करती तब तक उत्तराखंड के राज्यपाल के लिए उनकी घोषणा हो गई थी.
Also Read: Agra Election results 2022: आगरा की 9 विधानसभा सीटों पर बीजेपी का दबदबा कायम, सपा का हुआ सफाया
बेबी रानी मौर्य ने बसपा प्रत्याशी को 76 हजार से अधिक मतों से हराया
बेबी रानी मौर्य के पति प्रदीप कुमार पंजाब नेशनल बैंक में डायरेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. वे राजनीति में सक्रिय नहीं है, लेकिन उनका सहयोग करते हैं. मूलरूप से आगरा की निवासी बेबी रानी मौर्य का मायका बेलनगंज में हैं और उनकी ससुराल करियप्पा रोड पर है. आगरा ग्रामीण सीट पर भाजपा प्रत्याशी पूर्व राज्यपाल व पूर्व मेयर बेबी रानी मौर्य ने बसपा प्रत्याशी किरन प्रभा केसरी को 76 हजार से अधिक मतों से हराया.
बेबी रानी मौर्य का राजनीतिक सफर
-
वर्ष 1995 में बेबीरानी मौर्य का घरेलू महिला से भाजपा के साथ राजनीतिक सफर शुरू हुआ.
-
वह आगरा की पहली महिला मेयर बनी थीं.
-
वर्ष 1997 में बेबी रानी मौर्य को भाजपा राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा का कोषाध्यक्ष बनाया गया.
-
वर्ष 2002 में उन्हें राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य बनाया गया.
-
वर्ष 2007 में बेबी रानी मौर्य को भाजपा ने एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा.
-
वर्ष 2018 में बेबी रानी मौर्य को बाल अधिकार संरक्षण आयोग का सदस्य बनाया गया.
-
वर्ष 2018 में उन्हें उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया.
-
वर्ष 2021 में बेबी रानी मौर्य को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया.
रिपोर्ट- राघवेंद्र सिंह गहलोत, आगरा