Chaitra Navratri 2022 Paran Time: चैत्र नवरात्रि नवमी कन्या पूजन विधि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय जानें
Chaitra Navratri 2022 Paran Time: चैत्र नवरात्रि का समापन नवमी तिथि को कन्या पूजन के साथ किया जाता है. जानें नवमी तिथि कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त, कन्या पूजन विधि और नवरात्रि व्रत का पारण का समय और विधि.
By Prabhat Khabar Digital Desk | April 10, 2022 7:57 AM
Chaitra Navratri 2022 Paran Time: चैत्र नवरात्रि नवमी तिथि 10 अप्रैल को है. नवरात्रि व्रत रख रहे भक्त नवरात्रि की नवमी तिथि को कन्या पूजन करने के बाद ही व्रत का पारण करते हैं. नवमी के दिन 2 साल से लेकर 11 साल की कन्याओं को घर बुला कर भोग लगाने और आदर सत्कार करने का रिवाज है. जानें चैत्र नवरात्रि 2022 कन्या पूजन की तिथि, शुभ मुहूर्त, विधि और पारण का समय क्या है?
नवरात्रि राम नवमी 2022 (Ram Navami 2022), कन्या पूजन शुभ मुहूर्त
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है. इस दिन भी कन्या पूजन का विधान है. मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था.