सरायकेला में जहां सरकारी राशि से 13 पूजा का आयोजन किया जाता है, वहीं खरसावां में दस पूजा के आयोजन पर इस राशि को खर्च किया जाता है. सरायकेला में सर्वाधिक दुर्गा पूजा पर करीब 1.11 लाख, काली पूजा पर 52 लाख रुपये व चड़क पूजा में 1.81 लाख रुपये खर्च होता है. बिहार सरकार के समय पूजा व धार्मिक अनुष्ठान के लिये काफी कम आवंटन मिलता था. उस वक्त आवंटन इतना कम था, कि उस राशि में पूजा करने भी दिक्कत होती थी. झारखंड गठन के बाद पूजा व धार्मिक अनुष्ठानों के लिये राशि में बढ़ोत्तरी की गयी. पिछले करीब 16 साल से 5.5 लाख रुपये का आवंटन मिलता है.
Also Read: International Day Of The Girl Child 2021: नेशनल आर्चरी चैंपियन झारखंड की दीप्ति कुमारी को कितना जानते हैं आप
खरसावां अंचल कार्यालय की ओर से इस वर्ष सरकार से 7.5 लाख रुपये के आवंटन की मांग की गयी है. इस राशि से दस धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है. खरसावां में चालू वित्तीय वर्ष में चडक पूजा, रथ यात्रा, धुलिया जंताल पूजा, मुहर्रम के साथ साथ नुआखाई जंताल पूजा व इंद्रोत्सव का आयोजन अन्य मद की राशि से किया गया है. दुर्गा पूजा व अगले माह काली पूजा का भी आयोजन होना है. प्रत्येक सप्ताह पाउड़ी मंदिर में भी पूजा पर इसी मद से राशि खर्च की जाती है. अब तक आवंटन नहीं मिलने के कारण अब आगे के धार्मिक अनुष्ठानों को संपन्न कराने में खरसावां अंचल कार्यालय को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. खरसावां में मां पाउड़ी की पीठ पर प्रत्येक सप्ताह पूजा होती है. इसमें प्रति माह करीब 16 हजार रुपये खर्च होते हैं.
देश की आजादी के बाद सरकारी स्तर पर सरायकेला व खरसावां में विभिन्न पूजा व धार्मिक अनुष्ठानों आयोजन हो रहा है. 1947 को देश आजाद होने के बाद खरसावां, सरायकेला समेत तमाम देशी रियासत का विलय भारत गणराज्य में करने के दौरान तत्कालीन राजा ने राज्य सरकार के साथ मजर्र एग्रीमेंट किया था. इसमें विभिन्न पूजा के आयोजन की व्यवस्था सरकार को करनी है.
Also Read: Lakhimpur Kheri Violence:केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी को लेकर झारखंड कांग्रेस का मौन व्रत
खरसावां में किस अनुष्ठान में कितनी राशि खर्च होती है –
पूजा/अनुष्ठान : खर्च होने वाली राशि
पाउड़ी पूजा : 1,92,000
चड़क पूजा : 38 हजार
रथ यात्रा : 55 हजार
इंद्रोत्सव : 7.5 हजार
धुलिया जंताल : 15 हजार
नुआखाई जंताल : 15 हजार
दुर्गा पूजा : एक लाख
काली पूजा : 55 हजार
मुहर्रम : 15 हजार
चैत्र पर्व : 50 हजार
सरायकेला में किस अनुष्ठान में कितनी राशि खर्च होती है-
पूजा/अनुष्ठान : खर्च होने वाली राशि
चड़क पूजा : 1.84 लाख
दुर्गा पूजा : 1.11 लाख
काली पूजा : 52,000
जगधात्री पूजा : 22,000
रास पूर्णिमा : 18,000
अन्नपूर्णा पूजा : 22,000
झूमकेश्वरी पूजा : 28,000
भैरव पूजा : 28,000
किचकेश्वरी पूजा : 18,000
नुआखाई जंताल : 32,000
Posted By : Guru Swarup Mishra