GATE 2024 के लिए मॉक टेस्ट का लिंक जारी, यहां से देखें
GATE 2024 मॉक टेस्ट के लिए भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु ने लिंक जारी कर दिया गया है. आप GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in के माध्यम से मॉक टेस्ट का लिंक देख सकते हैं.
By Nutan kumari | November 27, 2023 2:50 PM
GATE 2024 Mock Test: भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु ने GATE 2024 मॉक टेस्ट लिंक जारी किए हैं. जो उम्मीदवार ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2024 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे IISc गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in के माध्यम से मॉक टेस्ट लिंक देख सकते हैं. GATE 2024 के उम्मीदवारों को GATE 2024 कंप्यूटर-आधारित परीक्षण के स्वरूप और अनुभव से परिचित होने में मदद करने के लिए मॉक टेस्ट लिंक प्रदान किए गए हैं. सभी विषयों के लिए लिंक उपलब्ध हैं.
GATE 2024 मॉक टेस्ट का लिंक कैसे चेक करें
सबसे पहले आपको IISc GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाना होगा.
इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध GATE 2024 मॉक टेस्ट लिंक पर क्लिक करना होगा.
फिर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां विषयों की सूची उपलब्ध होगी.
इसके बाद लॉगिन डिटेल्स दर्ज करना होगा और सबमिट पर क्लिक करना होगा.
फिर मॉक टेस्ट शुरू हो जाएगा.
परीक्षा के लिए उपस्थित हों और एक बार आपका पेपर पूरा हो जाने पर सबमिट पर क्लिक कर दें.
यदि संभव हो तो पेज डाउनलोड भी कर सकते हैं और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख सकते हैं.
GATE का एडमिट कार्ड 3 जनवरी 2023 को जारी किया जाएगा. परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी. GATE 2024 में कुल 30 टेस्ट पेपर होंगे. जिसमें फुल पेपर और सेक्शनल पेपर शामिल होंगे. उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त GATE स्कोर परिणाम की घोषणा की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए वैध रहेगा. अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार आईआईएससी गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in देख सकते हैं.