Horoscope Today, 25 March 2020 : नवरात्रि के पहले दिन किनको मिलेंगी खुशियां, किन्हें रहना होगा सचेत

Rashifal 25 March 2020, Aaj Ka rashifal: आज यानी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से मां दुर्गा की आराधना के नौ दिन यानी नवरात्रि (Navratri 2020) शुरू हो रही है. आज 25 मार्च 2020 दिन बुधवार के राशिफल के हिसाब से क्या कहते हैं आपके सितारे ,बता रहे हैं ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी. आइये जानते हैं कैसा रहने वाला है आज का दिन.

By ThakurShaktilochan Sandilya | March 25, 2020 7:32 AM
feature

Rashifal 25 March 2020, Aaj Ka rashifal: आज यानी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से मां दुर्गा की आराधना के नौ दिन यानी नवरात्रि (Navratri 2020) शुरू हो रही है. आज 25 मार्च 2020 दिन बुधवार के राशिफल के हिसाब से क्या कहते हैं आपके सितारे ,बता रहे हैं ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी. आइये जानते हैं कैसा रहने वाला है आज का दिन.

मेष: उन्नति के नये मार्ग प्राप्त होंगे। मन का असंतोष दूर होगा। स्थान परिवर्तन का योग है।नये कार्यक्षेत्रों में प्रवेश होगा। आय में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक मान—सम्मान में वृद्धि होगी।पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा।भौतिक वस्तुओं की खरीदारी करेंगे।

शुभ अंक—8 शुभ रंग—लाल

वृषभ: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।स्वास्थ्य में अनुकूल स्थिति रहेगी।सोचे कार्य भी समय पर पूरे होंगे।शत्रुपक्ष पर प्रभाव रहेगा।कार्यक्षेत्र में उत्तम समय व्यतीत करेंगे।उच्च अधिकारियों की सराहना प्राप्त होगी।पारिवारिक मामलों में स्थिति संतोषजनक रहेगी।

शुभ अंक—5 शुभ रंग— नीला

मिथुन: आर्थिक स्थिति आज उत्तम रहेगी। परिवार के साथ यादगार पल व्यतीत करेंगे। बड़ा निवेश करने के बारे में विचार करेंगे। सामाजिक मान—सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

शुभ अंक—4 शुभ रंग— हल्का पीला

कर्क: प्रियजन से उपहार की प्राप्ति होगी। आय के अन्य स्रोत प्राप्त होंगे। घर के रख—रखाव में धन खर्च करेंगे। व्यापार से संबंधित अपनी जानकारी गोपनीय रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य पूर्ण होने में समय अधिक लगेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।

शुभ अंक—1, शुभ रंग—बैंगनी

सिंह: बाहरी और पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। घर में मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। कायक्षेत्र में किसी तरह की प्रतिस्पर्धा में पड़ने से बचें। व्यापार में प्रगति होगी। कोर्ट—कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। नयी संपत्ति प्राप्त होगी।

शुभ अंक—8 शुभ रंग— पीला

कन्या- कार्य में सफलता के लिए मेहनत अधिक होगी। बाहरी खर्च की अधिकता रहेगी। जोखिम लेकर कार्य करना भारी पड़ सकता है। स्वयं पर आज नियंत्रण रखें, अन्यथा परेशानी होगी। बड़ों की सलाह काम आएगी। जल्दबाजी ना करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

शुभ अंक—9, शुभ रंग— काला

तुला- आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सभी प्रयास सफल रहेंगे। बाधाएं दूर होगी। व्यापार में साझेदारी फलदायक रहेगी। सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। किसी खास फैसले को लेकर संयम बना रहेगा। भौतिक वस्तुओं की खरीदारी करेंगे।

शुभ अंक—5 शुभ रंग— नारंगी

वृश्चिक- आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में सुखद स्थिति रहेगी। भूमि—भवन संबंधी कार्यों में प्रगति आयेगी। नये लोगों से मुलाकात होगी। भविष्य के लिए योजनाएं बनाने में व्यस्त होंगे। परिवार में सामान्य स्थिति बनी रहेगी।

शुभ अंक—8, शुभ रंग— हरा

धनु- लेन-देन के मामलों में सतर्कता बरतें। काम समय से पूर्ण होंगे। उच्च अधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी। मानसिक शांति प्राप्त होगी। परिवार के साथ बाहर छोटी यात्रा पर जायेंगे। मन में उत्साह बना रहेगा। लंबे समय से बीमार चल रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

शुभ अंक— 2, शुभ रंग— नीला

मकर- घर में खानपान के कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। संतान से उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। प्रसन्नता रहेगी। पड़ोसी से विवाद हो सकता है। विवाद को बढ़ावा ना दें। उधार दिया गया धन प्राप्त होगा। व्यापार का विस्तार होगा।

शुभ अंक—5, शुभ रंग— सफेद

कुंभ- कार्यभार बढ़ेगा। पदोन्नति प्राप्त होगी। जरूरी कार्यों को पूर्ण करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नयी योजना पर कार्य करेंगे। व्यापार का विस्तार होगा। निवेश करना फलदायक रहेगा। गृह परिवर्तन के योग हैं। बाधा दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ अंक—2 शुभ रंग— गुलाबी

मीन- कार्य में प्रगति आएगी। नये लोगों से मुलाकात भविष्य के लिये फलदायक रहेगी। व्यापार में नये प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्तता रहेगी। घरेलू खर्च की अधिकता रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मित्र से उपहार प्राप्त होगा।

शुभ अंक—8, शुभ रंग— नीला

——————————————————

दैवज्ञ”डॉ श्रीपति त्रिपाठी, ज्योतिर्विद

संपर्क सूत्र न.- 9430669031

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version