February 2024 Events: फरवरी में पड़ने वाले हैं ये इवेंट्स, देखें बसंत पंचमी से लेकर वैलेंटाइन डे की पूरी लिस्ट
हर महीने कई सारे व्रत और त्योहार लेकर आते हैं. ऐसे ही फरवरी में भी कई त्योहार और महत्वपूर्ण दिवस है. हालांकि, भारत में हर कोई फरवरी का इंतजार करता है क्योंकि यह सीजन का आखिरी ठंडा महीना होता है, तो आइये जानते है इस साल 2024 फरवरी महीने के इवेंट्स की पूरी लिस्ट.
By Nutan kumari | January 24, 2024 12:32 PM
February 2024 Events: साल का दूसरा महीना फरवरी है. फरवरी में साल में सबसे छोटे दिन होते हैं. लीप वर्ष होने पर इसमें 29 दिन होते हैं और लीप वर्ष नहीं होने पर 28 दिन होते हैं. फरवरी में कई महत्वपूर्ण दिन आते हैं जैसे वैलेंटाइन डे, बसंत पंचमी, विश्व कैंसर दिवस, अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस, वेलेंटाइन दिवस, अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, आदि. हम आपके लिए भारतीय कैलेंडर 2024 लाए हैं ताकि सटीक तारीखों को खोजने में आपकी कोशिश आसान हो सके. यहां देखें फरवरी के महीने के सभी त्योहार और महत्वपूर्ण दिवसों की पूरी लिस्ट.
February 2024 Events: फरवरी महीने के महत्वपूर्ण दिवस
1 फरवरी : भारतीय तटरक्षक दिवस
2 फरवरी : विश्व आर्द्रभूमि दिवस
4 फरवरी : विश्व कैंसर दिवस
6 फरवरी : महिला जननांग विकृति के प्रति शून्य सहनशीलता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
7 फरवरी : वैलेंटाइन वीक
8 फरवरी : सुरक्षित इंटरनेट दिवस
10 फरवरी : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, विश्व दलहन दिवस
11 फरवरी : विश्व बीमार दिवस, विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
12 फरवरी : डार्विन दिवस, अब्राहम लिंकन का जन्मदिन, राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस