करवा चौथ की आरती
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।। ओम जय करवा मैया।
सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।
दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।
गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
Also Read: Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर राशि अनुसार पहनें इस रंग की साड़ी, बढ़ेगा प्यार, रिश्ते होगें मजबूत
पूजा शुभ मुहूर्त क्या है
इस साल चतुर्थी तिथि 13 अक्टूबर, गुरुवार को रात 01 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो रहा है और 14 अक्टूबर को रात 03 बजकर 08 मिनट पर समाप्त हो रहा है. चूंकि उदयातिथि 13 अक्टूबर को है इसलिए करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को ही रखा जायेगा.
-
करवा चौथ 2022 पूजा मुहूर्त – शाम 06 बजकर 17 मिनट से शाम 07 बजकर 31 मिनट तक
-
करवा चौथ व्रत समय – सुबह 06 बजकर 32 मिनट से रात 08 बजकर 48 मिनट तक है.
-
करवा चौथ 2022 चन्द्रोदय का समय – 08:09 मिनट शाम
-
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 13, 2022 को सुबह 01 बजकर 59 मिनट से
-
चतुर्थी तिथि समाप्त – अक्टूबर 14, 2022 को सुबह 03 बजकर 08 मिनट तक
-
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 54 मिनट से सुबह 05 बजकर 43 मिनट तक
-
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से लेकर 12 बजकर 48 तक
-
अमृत काल: शाम 4 बजकर 8 मिनट से 5 बजकर 50 मिनट तक