UP Chunav 2022: खैर विधानसभा सीट पर 2017 में बीजेपी का रहा बोलबाला, इस बार क्या होंगे नतीजे?
खैर विधानसभा सीट को जाट वोटर्स के इलाके के रूप में जाना जाता है. इस सीट पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होने वाला है.
By Prabhat Khabar News Desk | January 24, 2022 5:23 PM
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में खैर विधानसभा सीट आती है. 2017 में भाजपा के अनूप प्रधान विधायक चुने गए थे. 2022 में खैर विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता तय करेगी. खैर विधानसभा सीट को जाट वोटर्स के इलाके के रूप में जाना जाता है. इस सीट पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होने वाला है. नतीजों का ऐलान 10 मार्च को होगा.
खैर का सियासी इतिहास
1962 में खैर में पहला विधानसभा चुनाव हुआ.
पहले चुनाव में स्वतंत्र पार्टी से चेतन्य राज सिंह विधायक बने.
पिछले 5 चुनाव में 2 बार रालोद, 2 बार बीजेपी, 1 बार बसपा जीती.