विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाना है. इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में अपने पैतृक गांव जो उत्तराखंड में स्थित है, वहां गए. महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ गांव गए थे और वहां उन्होंने पूजा अर्चना की. पूजा के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अपने गांव के लोगों से मुलाकात की और उनके साथ बेहतरीन समय बिताया. महेंद्र सिंह धोनी का पैतृक गांव उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थित है. हालांकि महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह नौकरी के लिए झारखंड की राजधानी रांची आ गए थे और रांची में ही महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ और यहीं वे पले-बढ़े हैं.
संबंधित खबर
और खबरें