Maha Navami Kanya Pujan Date Time: शारदीय नवरात्रि नवमी कन्या पूजन शुभ मुहूर्त, विधि, महत्व
Navratri 2022 Kanya Pujan Date Time: शारदीय नवरात्रि में अष्टमी और नवमी दोनों ही तिथियों में कन्या पूजन किया जाता है. भक्त अपनी सुविधा और परंपरा के अनुसार दोनों में से कोई भी तिथि चुनते हैं और 9 कन्या को भोजन कराते हैं. जानें शारदीय नवरात्रि 2022 में नवमी कन्या पूजन का मुहूर्त क्या है?
By Prabhat Khabar Digital Desk | October 3, 2022 10:07 PM
ShardiyaNavratri 2022 Maha Navami Kanya Pujan Date Time: शारदीय नवरात्रि नवमी तिथि (Shardiya Navratri 2022 Navami Tithi) 4 अक्टूबर, दिन मंगलवार को है. नवरात्रि व्रत रख रहे भक्त नवरात्रि की नवमी तिथि को कन्या पूजन करने के बाद ही व्रत का पारण करते हैं. नवमी के दिन 2 साल से लेकर 10 साल की कन्याओं को घर बुला कर भोजन कराने और आदर सत्कार करने का रिवाज है. जानें शारदीय नवरात्रि 2022 (Shardiya Navratri 2022) कन्या पूजन की तिथि, नवमी कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त (Kanya Pujan Shubh Muhurat 2022), विधि क्या है?
नवमी तिथि पर कन्या पूजन शुभ मुहूर्त (Navami Tithi Kanya Pujan Shubh Muhurat 2022)
नवमी तिथि की शुरुआत 03 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 37 मिनट से शुरू होकर 4 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 20 मिनट तक है.
लाभ- सुबह 10 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 10 मिनट तक
अमृत- दोपहर 12 बजकर 10 मिनट तक दोपहर 1 बजकर 38 मिनट तक