कृषि कानूनों को वापस लेने पर समाजवादी पार्टी का सवाल- क्या 700 किसानों को मिलेगा शहीद का दर्जा?

सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने तीन कृषि कानूनों पर कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार क्या 700 किसानों की मौत के बाद उन्हें शहीद का दर्जा देगी?

By Prabhat Khabar News Desk | November 19, 2021 5:05 PM
an image

Gorakhpur News: समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने शुक्रवार को बीजेपी पर खूब निशाना साधा. उन्होंने बीजेपी को झूठ की फैक्ट्री करार दिया. सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने तीन कृषि कानूनों पर कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार क्या 700 किसानों की मौत के बाद उन्हें शहीद का दर्जा देगी?

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पहले ही इसकी संभावना व्यक्त कर दी थी कि पंजाब और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्र सरकार कृषि कानून वापस लेगी, उनका अनुमान सही साबित हुआ.

राजपाल कश्यप, सपा नेता

निषादों के कद्दावर नेता जमुना निषाद की पुण्यतिथि में शामिल होने सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य डॉ. राजपाल कश्यप गोरखपुर पहुंचे थे. इस दौरान राजपाल कश्यप ने सर्किट हाउस पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला किया. उन्होंने तीन किसी कानून वापस लिए जाने के फैसले के बाद सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल पूछा कि क्या नरेंद्र मोदी सरकार 700 किसानों की मौत के बाद उन्हें शहीद का दर्जा देना चाहेगी?

सपा के प्रवक्ता और विधान परिषद के सदस्य राजपाल कश्यप ने कहा भाजपा झूठ की फैक्ट्री है, जहां से झूठ ही सिखाया जाता है. भाजपा के लोगों को झूठ बोलने और सिखाने के लिए राष्ट्रपति के द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाना चाहिए. विशेष तौर पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को. राजपाल कश्यप ने प्रदेश की बेरोजगारी की बात करते हुए मुख्यमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री खुद योग्य नहीं हैं और जनता 2022 विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देखी.

(रिपोर्ट: अभिषेक पांडेय, गोरखपुर)

Also Read: Gorakhpur News: CM योगी का शहर बेबस, सांस पर प्रदूषण का जानलेवा पहरा, बच्चों और बुजुर्गों का हाल बेहाल

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Viral Video: मुर्गा-मुर्गी का रोमांटिक Kiss, वायरल वीडियो ने मचाया धमाल

Uttarkashi Video: 25 सेकंड में सबकुछ तबाह…बदहवास भागते दिखे लोग, धराली का रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO

Viral Video: शेरनी पर लकड़बग्घों का हमला, ‘सुपरमैन’ की तरह एंट्री मार शेर ने मचाई खलबली, देखें वीडियो

Viral Video: नल के ऊपर चढ़कर नहाते दिखा सांप, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

DOWNLOAD APP!
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version