Tokyo Olympics 2020 : टोक्यो ओलिंपिक के तीसरे दिन मंगलवार को भारतीय खिलाड़ी सात अलग-अलग खेलों की स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे, हॉकी, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, सेलिंग, तीरंदाजी सहित कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी चुनौती देते दिखेंगे. वहीं आज दीपिका कुमारी और पीवी सिंधू, बी साई प्रणीत जैसे स्टार खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे.
भारत के आज मुकाबले
-
महिला हॉकी: भारत बनाम ब्रिटेन, पूल ए , सुबह 6.30 बजे से
-
बैडमिंटन: पीवी सिंधू , महिला एकल ग्रुप चरण, सुबह 7.30 बजे से, बी साई प्रणीत, पुरूष एकल ग्रुप चरण , दोपहर 2.30 बजे से
-
तीरंदाजी (व्यक्तिगत स्पर्धा) : तरुणदीप राय, पुरुष अंतिम 32 वर्ग , सुबह 7.31 बजे से, प्रवीण जाधव, पुरुष अंतिम 32 वर्ग, दोपहर 12.30 बजे से, दीपिका कुमारी, महिला अंतिम 32 वर्ग, दोपहर 2.14 बजे से
-
रोइंग: अर्जुन लाल जट और अरविंद सिंह, पुरूष डबल स्कल्स सेमीफाइनल ए/बी 2, सुबह 8.00 बजे से
-
सेलिंग: केसी गणपति और वरूण ठक्कर , पुरुष स्किफ 49इआर, सुबह 8.35 बजे से
-
मुक्केबाजी: पूजा रानी, महिला 75 किग्रा वर्ग, अंतिम 16 वर्ग, दोपहर 2.33 बजे से
घर पहुंचने पर मां से मिल कर हुईं भावुक
ओलिंपिक भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह द्वारा सम्मानित किये जाने से पहले यहां हवाई अड्डे पर मंगलवार को अपनी मां से मिलने के बाद भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और उनकी आंखें नम हो गयीं. उनके हवाई अड्डे से बाहर निकलते ही अफरातफरी मच गयी. रियो (2016) ओलिंपिक में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मीराबाई को पिछले पांच वर्षों में बहुत बार घर आने का मौका नहीं मिला था. वह मां सेखोम ओंगबी तोम्गी लीमा और पिता सेखोम कृति मेइतेई से गले मिली, जिसके बाद उनकी आंखें नम हो गयी.
ओलिंपिक में रजत पदक जीतने के बाद चानू को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेल) के पद पर नियुक्ति का पत्र सौंपा गया. समारोह में मीराबाई के माता-पिता, उनके बचपन की कोच अनिता चानू और राज्य सरकार के कुछ मंत्रियों ने भाग लिया. इसके बाद मीराबाई अपने गांव रवाना हो गयी.
चाईबासा के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आज होगा बड़ा फैसला
Shibu Soren Funeral PHOTOS: पिता को अंतिम विदाई देते हुए फफक पड़े सीएम हेमंत सोरेन, देखिए रुला देने वाली वो 10 तस्वीरें
शिक्षा मंत्री की हालत नाजुक, विश्व आदिवासी दिवस पर होने वाला कार्यक्रम स्थगित
शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, नेमरा से बरलंगा तक 10 किमी से लंबा जाम, VIP भी फंसे