UGC NET June 2023: 13 जून से दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
UGC NET जून 2023 चरण- I परीक्षा 13 जून से 17 जून, 2023 तक केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो पालियों- शिफ्ट 1 और शिफ्ट 2 में आयोजित की जाएगी.
UGC NET June 2023: आधिकारिक नोटिस में कहा गया
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह UGC NET जून 2023 चरण – I के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन नहीं है. परीक्षा केंद्र की एडवांस सिटी इंटिमेशन के बारे में अधिसूचना एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in और www.nta.ac.in पर यथासमय पर प्रदर्शित की जाएगी.”
UGC NET June 2023: एडमिट कार्ड जून के दूसरे सप्ताह में
परीक्षा 13 जून से 22 जून, 2023 तक विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी. उसी के लिए एडमिट कार्ड जून 2023 के दूसरे सप्ताह में उपलब्ध होगा.
UGC NET June 2023: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 मई को
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 मई को शुरू हुई थी और 31 मई, 2023 को समाप्त हुई थी. करेक्शन विंडो 2 जून से 3 जून, 2023 तक खोली गई थी. अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट देख सकते हैं.
UGC NET June 2023 फेज 1 परीक्षा डेट्स नोटिफिकेशन
UGC NET June 2023 फेज 1 परीक्षा नोटिफिकेशन यहां चेक करें.