Jharkhand : संजय सेठ को पहली, तो अन्नपूर्णा देवी को दूसरी बार कैबिनेट में मिली जगह, मना जश्न

झारखंड में इस बार दो चेहरों को मोदी कैबिनेट में जगह दी गइ है. रांची से जीतकर सांसद संजय सेठ को और अन्नपूर्णा देवी को केंद्रीय राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गइ.

By Raj Lakshmi | June 10, 2024 12:33 PM
an image

नरेंद्र मोदी ने पीएम पद की शपथ ग्रहण कर ली है. पीएम मोदी के साथ ही 72 मंत्रियों को भी कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गइ. लोकसभा चुनाव में हर राज्य में जीत के आंकड़ें के हिसाब से मंत्रियों का कोटा तय किया गया है. झारखंड में इस बार केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की हार के बाद एक भी केंद्रीय मंत्री का कोटा नहीं दिया है. दो चेहरों को मोदी मंत्रीमंडल में जगह दी गइ है. इन दो चेहरों में एक रांची से दो बार के सांसद संजय सेठ हैं, तो वहीं मोदी कैबिनेट 2.0 में भी केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुकी अन्नपूर्णा देवी को शामिल किया गया है. रांची सांसद संजय सेठ ने 2019 में पहली बार रांची लोकसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में जीत के बाद उन्हें 2024 में भी टिकट दिया गया. इस जीत के साथ सांसद संजय सेठ को अब पीएम मोदी की कैबिनेट में जगह दी गइ है. वहीं, एक बार पहले भी राज्य मंत्री रह चुकी हैं.

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version