Chandrayaan-3 Landing Live Streaming : भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3 का लैंडर 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर लैंड करेगा. ISRO ने मिशन की अपडेट देते हुए कहा कि सभी सिस्टम्स को नियमित अंतराल पर चेक किया जा रहा है और ये सभी सही तरह से काम कर रहे हैं. इसके साथ ही इसरो ने चंद्रयान-3 से क्लिक की गईं चांद की नयी तस्वीरें शेयर की हैं. चंद्रयान ने 70 किलोमीटर की दूरी से लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (LPDC) की मदद से ये तस्वीरें खींचीं हैं. चंद्रयान-3 फिलहाल चांद पर लैंडिंग के लिए सटीक जगह खोज रहा है. इसे 25 किलोमीटर की ऊंचाई से लैंड कराया जाएगा. और इसके साथ ही भारत दुनिया में इतिहास रच देगा. भारत का चंद्रयान-3 चांद के बेहद करीब पहुंच चुका है. 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान 3 चांद के साउथ पोल की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. अब तक दुनिया का कोई भी देश चांद के साउथ पोल पर नहीं उतरा है.
संबंधित खबर
और खबरें