JPSC Mains Exam 2024: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने विज्ञापन संख्या 01/2024 के तहत संयुक्त सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा-2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
विस्तार में देखें
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) मुख्य परीक्षा-2023 22 से 24 जून, 2024 तक आयोजित होने वाली है। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 342 रिक्तियों को भरना है. इस परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को एडमिट कार्ड ले जाना आवश्यक है. उम्मीदवार को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
यहां पढ़ें- BSPHCL 2024 में जूनियर क्लर्क सहित विभिन्न पदों पर निकली बंपर भर्ती, यहां से करें आवेदन
महत्वपूर्ण तिथि
झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए अपने अधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा की तिथि 22 जून से 24 जून 2024 निर्धारित की गई है.
JPSC MAINS एडमिट कार्ड 2024 | |
संगठन का नाम | JPSC |
परीक्षा का नाम | जेपीएससी |
वर्ग | प्रवेश पत्र |
एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि | 16 जून 2024 |
नौकरी करने का स्थान | झारखंड |
परीक्षा तिथि | 22 जून से 24 जून 2024 |
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले JPSC के अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद एडमिट कार्ड पर क्लिक करें.
- अपना एडमिट कार्ड प्राप्त करने के सभी आवश्यक विवरण को भरें.
- JPSC मेन्स परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें.
एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा केंद्र
- परीक्षा का समय
- परीक्षा तिथि
Bihar Election 2025: क्या है अमित शाह का ट्रिपल M फॉर्मूला? बिहार चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को दिया ये बड़ा लक्ष्य
Forensic Linguist: शब्दों से जुर्म पकड़ने वाला विशेषज्ञ, जानिए Forensic Linguist के अनोखे प्रोफेशन के बारे में
12वीं के बाद Yoga Science से करें MSc, नौकरी के साथ देश-विदेश तक बनेगी पहचान
Best BTech Branch: CS या IT कौन सा है बेस्ट ऑप्शन? जानिए किस ब्रांच में होगी सबसे ज्यादा कमाई