हरियाणा में चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है. आवेदन की प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू कर दी गई है.
विस्तार में
अगर आपने भी सर्जरी से बैचलर की डिग्री हासिल कर चुके हैं और मेडिकल सेक्टर में सरकारी नौकरी कि तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. मेडिसिन और सर्जरी के क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाओं के डायरेक्टर ने मेडिकल ऑफिसर की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. योग्य उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं उनके पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए. साथ ही इस भर्ती के लिए वे अभ्यर्थी भी अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने मेडिसिन और ग्रेजुएशन सर्जरी के क्षेत्र में एजुकेशन कर चुके हैं.
साथ ही उम्मीदवार को हिंदी या संस्कृत में किसी भाषा का जानकार होना चाहिए.
आयु सीमा- 22 वर्ष से 35 वर्ष, वहीं हरियाणा के एससी और बीसी वर्ग जो हरियाणा राज्य के निवासी हैं उनके लिए 5 साल का छूट प्रदान किया गया है. और दिव्यांगो के लिए 10 साल तक का छूट है.
आवेदन शुल्क
वर्ग | आवेदन शुल्क |
जनरल | 1000 |
ओबीसी | 100 |
एससी | 250 |
बीसी ए | 250 |
पूर्व अधिकारी | 250 |
ईडब्ल्यूएस | 250 |
दिव्यांग (हरियाणा) | 0 |
महिला | 250 |
बीसी बी | 250 |
वर्गानुसार भर्ती संख्या
वर्ग | भर्ती संख्या |
अनारक्षित | 352 |
एससी | २४४ |
बीसी ए | ६१ |
ईडब्ल्यूएस | 87 |
बीसी बी | 33 |
कुल | 777 |
अप्लाई कैसे करें
- 1. सबसे पहले uhsr के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- 2. इसके बाद दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
- 3. आवेदन पत्र में दिए गए सभी विवरणों को सावधानी पूर्वक भरें.
- 4. अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और प्रासंगिक प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें.
- 5. अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- 6. सफलतापूर्वक जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट लें.
also read- Career Options after 12th : मेकअप आर्टिस्ट बनकर कमा सकते हैं घंटे के अनुसार पैसे
Bihar Election 2025: क्या है अमित शाह का ट्रिपल M फॉर्मूला? बिहार चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को दिया ये बड़ा लक्ष्य
Forensic Linguist: शब्दों से जुर्म पकड़ने वाला विशेषज्ञ, जानिए Forensic Linguist के अनोखे प्रोफेशन के बारे में
12वीं के बाद Yoga Science से करें MSc, नौकरी के साथ देश-विदेश तक बनेगी पहचान
Best BTech Branch: CS या IT कौन सा है बेस्ट ऑप्शन? जानिए किस ब्रांच में होगी सबसे ज्यादा कमाई