BBAU Admission 2025: उत्तर प्रदेश की टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में शुमार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ (BBAU Lucknow) में एडमिशन प्रक्रिया की शुरुआत होने जा रही है. बीबीएयू हर साल हजारों छात्रों को उच्च शिक्षा का मौका देता है. अगर आप 12वीं के बाद UG कोर्स में दाखिला लेने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए अहम है. इस लेख में हम जानेंगे BBAU में एडमिशन से जुड़ी जरूरी जानकारी, कोर्स डिटेल्स, आवेदन प्रक्रिया, काउंसलिंग और उपलब्ध सुविधाएं.
BBAU Admission 2025 Counselling: काउंसलिंग की प्रक्रिया
BBAU Admission 2025 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है. जो छात्र CUET-UG 2025 में शामिल हुए हैं और स्कोर कार्ड प्राप्त कर चुके हैं, वे अब BBAU की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. एडमिशन पूरी तरह से CUET के स्कोर और मेरिट के आधार पर होगा. छात्रों को अपने डॉक्युमेंट्स तैयार रखने की सलाह दी जाती है ताकि प्रक्रिया में किसी तरह की रुकावट न आए.
इस साल BBAU Lucknow में अंडरग्रेजुएट लेवल पर कुल 27 कोर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इन कोर्सेज में BA, BSc, BCom, BBA, BVoc, BTech जैसे प्रोग्राम शामिल हैं. इसके अलावा यूनिवर्सिटी कुछ स्पेशल कोर्सेज भी ऑफर करती है जैसे कि फॉरेस्ट्री, एग्रीकल्चर, डिफेंस स्टडीज और लाइब्रेरी साइंस. छात्र अपनी रुचि और करियर लक्ष्य के आधार पर कोर्स का चयन कर सकते हैं.
CUET UG Score से होगा एडमिशन
बीबीएयू में एडमिशन के लिए पहले CUET UG स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाती है. इसके बाद छात्रों को काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन करना होता है. काउंसलिंग के समय छात्रों को अपने डॉक्युमेंट्स अपलोड करने होते हैं और प्रोग्राम की प्राथमिकता भरनी होती है. यूनिवर्सिटी सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया के बाद चुने गए छात्रों को फीस जमा करानी होती है. यदि कोई छात्र अलॉट सीट से संतुष्ट नहीं है तो वह अगले राउंड में भाग ले सकता है.
BBAU Admission 2025 by CUET UG Course List
BBAU UG Course List: इन कोर्स में होगा एडमिशन
S.N. | डिग्री | पाठ्यक्रम / प्रोग्राम का नाम |
---|---|---|
1 | बीए | बीए ऑनर्स पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन |
2 | बीए एफटीएमएस ऑनर्स | बीए फिल्म थिएटर और मीडिया स्टडीज ऑनर्स |
3 | बीए ऑनर्स | बीए ऑनर्स वैकल्पिक इतिहास समाजशास्त्र और अंग्रेजी |
4 | बीकॉम | बीकॉम ऑनर्स |
5 | बीएससी | बीएससी आईटी |
6 | बीएससी | बीएससी ऑनर्स भूविज्ञान |
7 | बीएससी | बीएससी लाइफ साइंसेज जूलॉजी बॉटनी और बायोटेक्नोलॉजी के साथ |
8 | बीएससी | बीएससी फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी |
9 | बीटेक | बीटेक सिविल इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री |
10 | बीटेक | बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग |
11 | बीटेक | बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग |
12 | बीटेक | बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग |
13 | बीटेक | बीटेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग |
14 | बीटेक | बीटेक सिविल इंजीनियरिंग |
15 | बीटेक | बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री |
16 | बीटेक | बीटेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री |
17 | बीटेक | बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री |
18 | बीटेक | बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री |
19 | बीवॉक | बीवॉक फ्लोरिकल्चर एंड लैंडस्केप गार्डनिंग |
20 | बीबीए | बीबीए बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन |
21 | बीबीए एलएलबी | बीबीए एलएलबी ऑनर्स |
22 | बैचलर ऑफ कॉमर्स | बैचलर ऑफ कॉमर्स |
23 | बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन | बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन |
24 | बैचलर ऑफ फार्मेसी | बीफार्मा |
25 | डिप्लोमा इन ईसीसीई | डिप्लोमा इन अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन |
26 | डिप्लोमा इन फार्मेसी | डिप्लोमा इन फार्मेसी डीफार्मा |
27 | इंटीग्रेटेड बीएससी एमएससी | इंटीग्रेटेड बीएससी एमएससी बेसिक साइंस |
BBAU में अन्य कोर्स
सेंट्रल यूनिवर्सिटी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ (BBAU Lucknow) में हर साल हजारों की संख्या में छात्र एडमिशन के लिए आवेदन करते हैं. बीबीएयू में यूजी कोर्स के अलावा पोस्ट ग्रेजुएशन, सर्टिफिकेट कोर्स और डिप्लोमा प्रोग्राम भी उपलब्ध है. यहां पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर पर भी कई कोर्स उपलब्ध हैं जैसे कि MA, MSc, MCom, MBA, MCA आदि. इसके अलावा डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स भी हैं. कई कोर्सेज UGC और AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त हैं जो इनकी वैधता और गुणवत्ता को दर्शाते हैं.
BBAU एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी है जो उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, रिसर्च और विविधता के लिए जानी जाती है. यूनिवर्सिटी का कैंपस लखनऊ में स्थित है और यहां आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल लाइब्रेरी, लैब्स, हॉस्टल और स्पोर्ट्स सुविधाएं उपलब्ध हैं. इसके अलावा यहां SC, ST, OBC और EWS छात्रों के लिए स्कॉलरशिप योजनाएं भी लागू हैं. फैकल्टी भी विषय विशेषज्ञ होती है जो छात्रों को बेहतर गाइड करती है.
CUJ Admission 2025: CUET UG स्कोर पर 19 कोर्स में एडमिशन, रजिस्ट्रेशन शुरू
बिहार में MBBS और BDS कोर्स के लिए दाखिले की आज अंतिम तारीख, भूल से भी न करें ये गलती
IIT-IIM नहीं! DU के इस कॉलेज ने चौंकाया, Placement में 520 से ज्यादा JOB ऑफर, इतना रहा Highest Package
काउंसलिंग पर रोक! Medical College में कैसे मिलेगा एडमिशन? अब नया Schedule जारी करेगा MCC
UPTAC Counselling 2025: राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, देखें रिपोर्टिंग और Fees की जानकारी