IIT Bombay में एडमिशन (BEST BTech College 2025)
IIT Bombay में बीटेक के लिए JEE Advanced 2025 क्वालिफाई करना अनिवार्य है. एडमिशन प्रोसेस इस प्रकार है-
- JEE Main 2025 लिखें और उत्तीर्ण हों
- JEE Main स्कोर से JEE Advanced में जाएं
- JEE Advanced देते समय अच्छी रैंक हासिल करें
- JoSAA Counseling 2025 में रजिस्ट्रेशन करें
- IIT Bombay में उपलब्ध ब्रांच में सीट अलॉटमेंट करवाएं.
IIT Bombay कट‑ऑफ (JoSAA 2024, General कैटेगरी)
2024 में IIT Bombay के कुछ प्रमुख कोर्सेज की रैंकिंग इस प्रकार है. इस वर्ष भी अनुमानित रैंकिंग इसी प्रकार की हो सकती है-
ब्रांच | ओपनिंग रैंक | क्लोजिंग रैंक |
कंप्यूटर साइंस (CSE) | 1 | 66 |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 26 | 296 |
मेकेनिकल इंजीनियरिंग | 297 | 1,156 |
सिविल इंजीनियरिंग | 1,172 | 2,712 |
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग | 920 | 1,945 |
नोट: यह सामान्य वर्ग (General) के लिए है. अन्य कैटेगरी (OBC/SC/ST/EWS) में रैंक अलग होती है. कैंडिडेट्स एडमिशन से पहले पूरी जानकारी के लिए संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट जरूर विजिट करें.
IIT Bombay प्लेसमेंट आंकड़े (BEST BTech College 2025)
(2023‑24) की रिपोर्ट के मुताबिक, कुल प्लेसमेंट रेट और पैकेज में कुल छात्रों में से लगभग 74.5% ने प्लेसमेंट हासिल किया. 1,979 प्रतिभागियों में से 1,475 छात्र प्लेस हुए.
- औसत पैकेज: 23.5 LPA (7.7% इजाफा पिछले साल से)
- माध्य (Median) पैकेज: 17.92 LPA
- न्यूनतम पैकेज: 4 LPA (2023 में 6 LPA था).
अंतर्राष्ट्रीय और उच्च पैकेज (BEST BTech College 2025)
- 78 अंतर्राष्ट्रीय ऑफर (यूरोप, यूएस, सिंगापुर, जापान आदि)
- 20 से अधिक छात्रों को 1 करोड़+ पैकेज.
IIT Bombay क्यों है सर्वश्रेष्ठ? (Top BTech College 2025)
- टॉप रैंकर्स की पहली पसंद: JEE Advanced के टॉप 10 में से 9 ने IIT Bombay चुना.
- विश्व‑स्तरीय रैंकिंग: NIRF में IIT Bombay का स्थान 3rd और QS वर्ल्ड रैंकिंग में 118वां.
यह भी पढ़ें- UGC NET June 2025 City Intimation Slip: यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप यहां चेक करें, Admit Card पर ये अपडेट
यह भी पढ़ें- Success Story: कमजोर इंग्लिश का मजाक पर सफलता से जवाब…GATE, ISRO और IES के बाद UPSC Topper
यह भी पढ़ें- NEET UG Topper 2025: पहले ही प्रयास में नीट टाॅपर, AIR-8 लाकर गाड़ा झंडा, अब AIIMS Delhi में पढ़ाई का सपना