BSTC कोर्स क्या है? (Top BSTC Colleges in Rajasthan 2025)
BSTC (Basic School Teaching Course) को अब DElEd (Diploma in Elementary Education) कहा जाता है. यह 2 साल का शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जो राजस्थान में प्रारंभिक स्तर के शिक्षकों की तैयारी के लिए किया जाता है. इस कोर्स के बाद आप कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक पद के लिए पात्र बनते हैं.
यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri 2025: 10वीं पास के लिए इन विभागों में सरकारी नौकरी, SSC ने शुरू किए MTS के आवेदन
राजस्थान के टॉप बीएसटीसी कॉलेज
यहां कुछ Top BSTC Colleges in Rajasthan 2025 की लिस्ट है-
कॉलेज का नाम | स्थान | सीटें (लगभग) | फीस (प्रति वर्ष) |
District Institute of Education & Training (DIET), जयपुर | जयपुर | 200 | 11,000 – 15,000 |
Biyani Girls BEd College | जयपुर | 100 | 25,000 – 30,000 |
Vardhman Teachers Training College | अजमेर | 100 | 22,000 – 28,000 |
Seth Moti Lal PG College | झुंझुनू | 100 | 20,000 – 25,000 |
DIET, कोटा | कोटा | 200 | 12,000 – 15,000 |
नोट-सीटों और फीस की जानकारी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट या panjiyakpredeled.in से अपडेट की जा सकती है. एडमिशन, फीस आदि की जानकारी संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जरूर देखें.
Top BSTC Colleges in Rajasthan 2025: एडमिशन प्रक्रिया
- आवेदन: राजस्थान BSTC (Pre DElEd) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन panjiyakpredeled.in पर करें.
- परीक्षा: सामान्य ज्ञान, शिक्षण योग्यता, मानसिक क्षमता और भाषा आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं.
- मेरिट और काउंसलिंग: परीक्षा परिणाम के आधार पर मेरिट लिस्ट बनती है और काउंसलिंग के जरिए कॉलेज अलॉट होते हैं.
- डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन: काउंसलिंग के बाद कॉलेज जाकर डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन कराना होता है.
BSTC के बाद करियर विकल्प
BSTC पूरा करने के बाद आप सरकारी या निजी स्कूलों में प्राइमरी शिक्षक के पद पर आवेदन कर सकते हैं. साथ ही आगे BEd, CTET या REET जैसी परीक्षाएं देकर ऊंचे पदों के लिए भी तैयारी कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Work From Jobs 2025 in Hindi: घर बैठे करें ये काम, Salary और Apply करने के प्लेटफॉर्म यहां देखें