Jharkhand Tourism: दोस्तों के साथ वीकेंड मनाने के लिए बेस्ट है रांची की ये जगहें
Jharkhand Tourism: दोस्तों के साथ वीकेंड मनाने का है प्लान. तो आपके लिए खास होगी रांची की ये प्रसिद्ध जगहें. आइए आपको इन पर्यटन स्थलों के बारे में बताएं.
By Rupali Das | August 27, 2024 9:50 AM
Jharkhand Tourism: अगर आपने दोस्तों के साथ वीकेंड मनाने का प्लान बनाया है, तो चले आइए “जलप्रपातों के शहर” रांची. यह शहर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और सुंदर पर्यटन स्थलों के लिए मश्हूर है. यहां मौजूद हुंडरू फॉल, जोन्हा फॉल, दशम फॉल और रीमिक्स फॉल जैसे अनेकों जलप्रपातों के कारण इसे सिटी ऑफ वॉटरफॉल्स के नाम से जाना जाता है. वीकेंड पर आप अपने दोस्तों के साथ मनोरम पर्यटन स्थलों से समृद्ध इस शहर की सुंदरता निहारने आ सकते हैं. रांची में वीकेंड मनाने के लिए कुछ पर्यटन स्थल बेस्ट हैं:
टैगोर हिल
रांची का टैगोर हिल एक ऐतिहासिक, आध्यात्मिक, साहित्यिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थल है. आप दोस्तों के साथ वीकेंड पर टैगोर हिल की नैसर्गिक सुंदरता और शांत वातावरण को निहारने आ सकते हैं. इस 300 फीट ऊंची चोटी से रांची शहर का नजारा बेहद आकर्षक दिखता है. अपने मनोरम दृश्यों और खुशनुमा मौसम के कारण टैगोर हिल को लवर प्वाइंट भी कहा जाता है.
आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रांची का प्रसिद्ध और प्राचीन शिवालय है पहाड़ी मंदिर. यह प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दोस्तों के साथ वीकेंड मनाने के लिए एक बेहतरीन जगह है. यहां आकर आपको भगवान के चरणों में सुकून के दो पल बिताने का मौका मिलता है.
भगवान भोलेनाथ को समर्पित यह मंदिर लगभग 350 फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित है. यह एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है. जहां से आपको रांची शहर का नजारा भव्य दिखता है. मंदिर के चारों ओर फैली हरियाली इसे खूबसूरत धार्मिक स्थल का रूप देती है.
जोन्हा फॉल
झारखंड की खूबसूरत वादियों और घने जंगल के बीच स्थित एक मनमोहक झरना है जोन्हा जलप्रपात. यह जगह वीकेंड पर दोस्तों के साथ एक्सप्लोर करने के लिए बेस्ट है. यह रांची का एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है. जोन्हा जलप्रपात में आप लकड़ी से बनी खूबसूरत कलाकृतियां देख सकते हैं.
रांची का जगन्नाथ मंदिर प्रकृति की गोद में बसा एक अनूठी वास्तुकला का नायाब उदाहरण है. आप अपने दोस्तों के साथ इस मंदिर की खूबसूरती को एक्सप्लोर करने आ सकते हैं. इस मंदिर में ऐतिहासिक रथ यात्रा का आयोजन भी होता है. यहां आप दोस्तों के साथ प्राचीन शिल्पकारी की अद्भुत झलक देख सकते हैं.