अटल बिहारी वाजपेयी के साथ ही भाजपा का यह नेता भी दुनिया छोड़ गया

नयी दिल्ली. पूर्वी दिल्ली से पांच बार विधायक रहे साहब सिंह चौहान का गुरुवार को निधन हो गया. वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और कैंसर से पीड़ित थे. वैशाली के मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. वे 68 वर्ष के थे.... चौहान उत्तर पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार और घोंडा विधानसभा […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 17, 2018 4:43 PM
feature

नयी दिल्ली. पूर्वी दिल्ली से पांच बार विधायक रहे साहब सिंह चौहान का गुरुवार को निधन हो गया. वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और कैंसर से पीड़ित थे. वैशाली के मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. वे 68 वर्ष के थे.

चौहान उत्तर पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार और घोंडा विधानसभा क्षेत्र से 1993 से 2013 के बीच 5 बार लगातार विधायक चुने गये. भाजपा के टिकट पर उन्होंने पहली बार 1993 में यमुना विहार से जीत हासिल की.

वह दो बार यमुना विहार सीट से और तीन बार घोंडा विधानसभा सीट से चुनाव जीते. 2013 तक वह लगातार जीत हासिल करते रहे.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पूर्व विधायक साहब सिंह चौहान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. तिवारी ने कहा कि चुनावी राजनीति के अलावा संगठन के कार्यों में भी साहब सिंह चौहान ने अतुलनीय योगदान दिया और उनका आकस्मिक निधनभाजपा परिवार और समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है.

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version