जेएनयू नारेबाजी मामला : पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ आरोपपत्र दायर

नयी दिल्ली :दिल्ली पुलिस ने 2016 में दर्ज देशद्रोह के मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ सोमवार को आरोपपत्र दायर किया. मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सुमीत आनंद ने मंगलवार को विचार के लिए अदालत के समक्ष आरोपपत्र पेश किया.... दिल्ली पुलिस ने जेएनयू परिसर में नौ फरवरी 2016 […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 14, 2019 11:17 AM
an image

नयी दिल्ली :दिल्ली पुलिस ने 2016 में दर्ज देशद्रोह के मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ सोमवार को आरोपपत्र दायर किया. मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सुमीत आनंद ने मंगलवार को विचार के लिए अदालत के समक्ष आरोपपत्र पेश किया.

दिल्ली पुलिस ने जेएनयू परिसर में नौ फरवरी 2016 के एक कार्यक्रम से जुड़े देशद्रोह के मामले में संस्थान के पूर्व छात्रों उमर खालिद, अनिर्बान भट्टाचार्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया. जेएनयू देशद्रोह मामले में आकिब हुसैन, मुजीब हुसैन, मुनीब हुसैन, उमर गुल, रईया रसूल, बशीर भट, बशरत के खिलाफ भी आरोप पत्र दाखिल किए गए.

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version