महिला ने पति के खिलाफ दर्ज कराया अप्राकृतिक यौनाचार का मामला

नोएडा (उत्तर प्रदेश) : शहर निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौनाचार और ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है.... महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक सीता सिंह ने बताया कि महिला ने थाने में दी गयी शिकायत में अपने पति अवनीश, ससुर शिवचरण, देवर विपिन, मनीष, […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 12, 2019 5:12 PM
feature

नोएडा (उत्तर प्रदेश) : शहर निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौनाचार और ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है.

महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक सीता सिंह ने बताया कि महिला ने थाने में दी गयी शिकायत में अपने पति अवनीश, ससुर शिवचरण, देवर विपिन, मनीष, लव, कुश, केपी और ननद ज्योति के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है.

महिला ने अपने पति अवनीश के खिलाफ अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगाया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दहेज को लेकर उसके साथ सभी ने मारपीट की और पति ने उसके साथ दुराचार किया. सिंह ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है.

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version