हिंद महासागर पर दबाव वाला क्षेत्र बढ़ा, चक्रवात में तब्दील होने की आशंका

चेन्नई : भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि हिंद महासागर और दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में बना दबाव वाला क्षेत्र गहरा गया है और यह उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है.... विभाग ने कहा कि इसके अगले 12 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान और फिर प्रचंड चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 27, 2019 2:08 PM
feature

चेन्नई : भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि हिंद महासागर और दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में बना दबाव वाला क्षेत्र गहरा गया है और यह उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है.

विभाग ने कहा कि इसके अगले 12 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान और फिर प्रचंड चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है. उसने मछुआरों को रविवार को समुद्र में ना जाने की हिदायत दी है.

मौसम विभाग ने कहा, ‘‘पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और उससे जुड़े दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी में दबाव वाला क्षेत्र उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है और वह गहरे दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया है.” ‘‘अगले 12 घंटों में इसके चक्रवाती तूफान में बदलने और उसके बाद अगले 24 घंटे में प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है.”

विभाग ने मौसम की अपनी चेतावनी में कहा, ‘‘मछुआरों को इन इलाकों में ना जाने की सलाह दी गयी है.”

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version