नयी दिल्ली : अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को संभालने के बाद चुनावी राज्यों का दौरा कर रहे हैं. विधानसभा चुनाव वाले राज्य हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद शाह सात सितंबर को झारखंड के दौरे पर रांची पहुंच रहे हैं.... शाह ने पहले ही राज्य के नेताओं को लोकसभा चुनाव के 272 प्लस […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | September 4, 2014 12:41 PM
नयी दिल्ली : अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को संभालने के बाद चुनावी राज्यों का दौरा कर रहे हैं. विधानसभा चुनाव वाले राज्य हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद शाह सात सितंबर को झारखंड के दौरे पर रांची पहुंच रहे हैं.
शाह ने पहले ही राज्य के नेताओं को लोकसभा चुनाव के 272 प्लस की तर्ज पर राज्य में 47 प्लस का टारगेट दे दिया है. यानी राज्य में भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने के लिए कम से कम विधानसभा की 47 सीटें जितने का लक्ष्य. पार्टी नेता व कार्यकर्ता शाह के इस टॉस्क को पूरा करने के काम में जुटे हैं.