गांधी के नाम पर बुरी फंसी बियर कंपनी!

मुंबई : शहर के एक कार्यकर्ता ने एक स्थानीय अदालत का रुख कर अपने उत्पाद पर गांधी की तस्वीर का इस्तेमाल करने वाली अमेरिका स्थित एक बियर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एक शिकायत दर्ज कराई है.... कार्यकर्ता विवेक शेट्टी ने अंधेरी में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराई अपनी शिकायत में […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 30, 2015 10:36 AM
an image

मुंबई : शहर के एक कार्यकर्ता ने एक स्थानीय अदालत का रुख कर अपने उत्पाद पर गांधी की तस्वीर का इस्तेमाल करने वाली अमेरिका स्थित एक बियर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एक शिकायत दर्ज कराई है.

कार्यकर्ता विवेक शेट्टी ने अंधेरी में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराई अपनी शिकायत में कहा है कि गांधी बॉट के नाम से बियर गांधी जी की तस्वीर के साथ देश में बेची जा रही है. उन्होंने कहा है कि बियर की बोतलों पर महात्मा गांधी की तस्वीर का इस्तेमाल पूरी तरह से गलत है.

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version