मणिपुर के राज्यपाल सैयद अहमद के निधन पर प्रधानमंत्री सहित कई प्रमुख नेताओं ने शोक जताया

नयी दिल्ली : मणिपुर के राज्यपाल सैयद अहमद के निधन पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई प्रमुख नेताओं ने शोक व्यक्त किया. कैंसर से जूझ रहे 73 साल के अहमद का निधन आज सुबह मुंबई के एक निजी अस्पताल में हुआ.... अमेरिका के सैन होजे में मौजूद मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मणिपुर के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | September 27, 2015 8:32 PM
an image

नयी दिल्ली : मणिपुर के राज्यपाल सैयद अहमद के निधन पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई प्रमुख नेताओं ने शोक व्यक्त किया. कैंसर से जूझ रहे 73 साल के अहमद का निधन आज सुबह मुंबई के एक निजी अस्पताल में हुआ.

अमेरिका के सैन होजे में मौजूद मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मणिपुर के राज्यपाल श्री सैयद अहमद एक अनुभवी नेता थे जिन्होंने अपने लंबे राजनीतिक करियर में कई पद संभाले. उनके निधन से दुखी हूं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे.’ मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने राज्यपाल के निधन पर शोक व्यक्त किया. मुख्यमंत्री का शोक संदेश मुंबई में बसे अहमद के शोकाकुल परिवार को भेज दिया गया है. झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी अहमद के निधन पर शोक व्यक्त किया.

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version