महबूबा मुफ्ती की बेटी ने कहा – यह एक ऐतिहासिक क्षण

जम्मू :महबूबा मुफ्ती ने आज जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री पद का शपथ लीं. वो राज्य की पहली महिला मुख्य मंत्री बन गयी. इस दौरान उनकी बेटी इर्तिबा इकबाल मौजूद थीं. उन्होंने अपने मां के मुख्यमंत्री बनने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है मेरी मां राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बन […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 4, 2016 12:30 PM
an image

जम्मू :महबूबा मुफ्ती ने आज जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री पद का शपथ लीं. वो राज्य की पहली महिला मुख्य मंत्री बन गयी. इस दौरान उनकी बेटी इर्तिबा इकबाल मौजूद थीं. उन्होंने अपने मां के मुख्यमंत्री बनने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है मेरी मां राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बन गयीं. मैं यह उम्मीद करती हूं कि वो जनता से किये गये वायदों को पूरा करेंगी.

पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को एक क्षेत्रीय ताकत के रूप में तब्दील करने वालीं जमीनी स्तर की लोकप्रिय नेता महबूबा मुफ्ती अपने प्रख्यात पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए जम्मू-कश्मीर की कमान अपने हाथ में ले चुकी हैं. वह इस राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बन गयी हैं.

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version