हड़ताल का देश भर में मिला-जुला असर, बैंकिग-परिवहन सेवा पर पड़ा असर

नयी दिल्ली: श्रमिक संगठनों की आज एक दिन की राष्ट्रव्यापी हडताल से देश के विभिन्न भागों में सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा. दस यूनियनों के आह्वान पर इस हडताल से बैंक, कोयला खनन तथा परिवहन क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए. इस दौरान वहीं हरियाणा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में सैकड़ों कर्मचारियों को हिरासत में लिया […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | September 2, 2016 7:50 PM
feature

नयी दिल्ली: श्रमिक संगठनों की आज एक दिन की राष्ट्रव्यापी हडताल से देश के विभिन्न भागों में सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा. दस यूनियनों के आह्वान पर इस हडताल से बैंक, कोयला खनन तथा परिवहन क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए. इस दौरान वहीं हरियाणा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में सैकड़ों कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया.त्रिपुरा और तेलंगाना जैसे कुछ राज्यों में हडताल से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ. पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र में इसका असर आंशिक दिखा. दिल्ली और मुंबई महानगर में आम जनजीवन सामान्य रहा.

संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version