योगेन्द्र ने लिखा केजरीवाल को पत्र कहा, “आप” ने जनता को ठगा है

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) से अलग होकर गठित स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है.... केजरीवाल को आज लिखे पत्र में यादव ने निगम चुनाव प्रचार में जनता से हुये उनके संवाद का हवाला देते हुये कहा कि […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 22, 2017 6:00 PM
an image

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) से अलग होकर गठित स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है.

केजरीवाल को आज लिखे पत्र में यादव ने निगम चुनाव प्रचार में जनता से हुये उनके संवाद का हवाला देते हुये कहा कि आप सरकार के दो साल के कार्यकाल में लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. उन्होंने दो साल पहले आप को मिले ऐतिहासिक जनादेश की वजह दिल्ली की जनता के आत्मबल को बताते हुये लिखा कि दो साल बाद वह जनता के आत्मबल को डगमगाते हुए देख रहे हैं.

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version