Haryana Cabinet Expansion: हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार, देखें सैनी की टीम में कौन-कौन हुए शामिल

Haryana Cabinet Expansion: हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार ने मंगलवार को अपना पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया. जिसमें बीजेपी नेता डॉ कमल गुप्ता और सीमा त्रिखा ने मंत्री पद की शपथ ली. इसके अलावा 6 अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. सभी नये मंत्रियों को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शपथ दिलाई. सैनी और पांच मंत्रियों ने पिछले सप्ताह शपथ ली थी.

By ArbindKumar Mishra | March 25, 2024 6:46 PM
an image

Haryana Cabinet Expansion: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की टीम शामिल होने वाले नये मंत्री

  • डॉ कमल गुप्ता (कैबिनेट)
  • सीमा त्रिखा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • सुभाष सुधा (स्वतंत्र प्रभार)
  • बिशम्बर सिंह वाल्मीकी (स्वतंत्र प्रभार)
  • संजय सिंह (स्वतंत्र प्रभार)
  • महिपाल ढांडा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • असीम गोयल (स्वतंत्र प्रभार)
  • अभय सिंह यादव (स्वतंत्र प्रभार)

कमल गुप्ता ने संस्कृत में शपथ ली

हिसार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक कमल गुप्ता ने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. गुप्ता ने संस्कृत में शपथ ली. वह पूर्ववर्ती मनोहर लाल खट्टर मंत्रिमंडल में भी मंत्री थे. इसके बाद फरीदाबाद के बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा, पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा, अंबाला शहर से विधायक असीम गोयल, महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी से विधायक अभय सिंह यादव, कुरुक्षेत्र के थानेसर से विधायक सुभाष सुधा, भिवानी के बवानी खेड़ा से विधायक बिशंबर सिंह वाल्मीकि और गुरुग्राम के सोहना से विधायक संजय सिंह ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद रहे.

क्या अब भी नाराज हैं अनिल विज

मनोहर लाल खट्टर सरकार में गृह मंत्री रहे अनिल विज की नाराजगी अबतक कम नहीं हुई है. ऐसा इसलिए क्योंकि जब उनसे सैनी सरकार की पहली मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने साफ कह दिया था कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है. साथ ही उन्होंने दोहराया कि वह परेशान नहीं हैं. विज पिछले सप्ताह शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आये थे. ऐसी खबर आई थी कि विज इस बात से नाराज थे कि जब पार्टी ने मनोहर लाल खट्टर को हटाकर सैनी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया तो इस फैसले में उनकी अनदेखी की गई. उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में कहा था कि यह मेरी जानकारी में नहीं था कि हमारे राज्य के मुख्यमंत्री को बदला जा रहा है. यह मेरे लिए एक चौंकाने वाली बात थी कि मुख्यमंत्री को बदला जा रहा है.

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version