Manmohan Singh Death: देश के दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का गुरुवार देर रात्रि निधन हो गया है. मनमोहन सिंह को गुरुवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे. इलाज के दौरान ही 92 साल की उम्र में सिंह ने अंतिम सांस ली. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर बिहार के नेताओं ने अपनी श्रद्धांजली अर्पित की है. आइए जानते हैं किसने क्या कहा?
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ॰ मनमोहन सिंह जी का निधन दुःखद। वे एक कुशल राजनेता एवं अर्थशास्त्री थे। उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली। डॉ॰ मनमोहन सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना है।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) December 26, 2024
डॉ॰ मनमोहन सिंह जी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली: नीतीश कुमार
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ॰ मनमोहन सिंह जी का निधन दुःखद. वे एक कुशल राजनेता एवं अर्थशास्त्री थे. उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली. डॉ॰ मनमोहन सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना है.
इतिहास आपको याद ही नहीं बल्कि आपका दिवाना रहेगा सर!!
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 26, 2024
देश में आर्थिक सुधारों के जनक, आर्थिक बदलाव के शिल्पकार, मजबूत शख़्सियत, महान राजनेता पूर्व प्रधानमंत्री व अभिभावक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने… pic.twitter.com/ezMN5pZqYB
इतिहास आपको याद ही नहीं बल्कि आपका दिवाना रहेगा सर: तेजस्वी
इतिहास आपको याद ही नहीं बल्कि आपका दिवाना रहेगा सर!!
देश में आर्थिक सुधारों के जनक, आर्थिक बदलाव के शिल्पकार, मजबूत शख़्सियत, महान राजनेता पूर्व प्रधानमंत्री व अभिभावक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. सरदार डॉ. मनमोहन सिंह जी ने दशकों तक हमारी अर्थव्यवस्था, देश की अभूतपूर्व प्रगति और विकास की ऐतिहासिक अध्यक्षता की. उनकी बुद्धिमता, सहनशीलता, दूरदर्शिता, विनम्रता और समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा. आपकी सौम्यता एवं सुजनता के अलावा आपके सकारात्मक, उत्साही व प्रेरणादायी शब्द मुझे हमेशा प्रेरित करते रहेंगे.
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर अत्यंत दु:खद हैं।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) December 26, 2024
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और प्रियजनों को इस कठिन समय में संबल दें।#DrManmohanSingh #RIP pic.twitter.com/Kj0Gyef5gO
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें: डिप्टी सीएम
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर अत्यंत दु:खद हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और प्रियजनों को इस कठिन समय में संबल दें.
देश ने एक बेमिसाल प्रधानमंत्री, सर्वश्रेष्ठ अर्थशास्त्री
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) December 26, 2024
और कर्मयोगी महान इंसान को खो दिया!
डॉ मनमोहन सिंह जी का निधन राष्ट्र और मेरी निजी क्षति है! उनके योगदान को इतिहास स्वर्णाक्षरों में दर्ज करेगा! मेरी गहरी संवेदना उनके अपनों के साथ है!
अंतिम प्रणाम सरदार साहब! 🙏🏼
मनमोहन सिंह जी का निधन राष्ट्र और मेरी निजी क्षति: पप्पू यादव
देश ने एक बेमिसाल प्रधानमंत्री, सर्वश्रेष्ठ अर्थशास्त्री और कर्मयोगी महान इंसान को खो दिया! डॉ मनमोहन सिंह जी का निधन राष्ट्र और मेरी निजी क्षति है! उनके योगदान को इतिहास स्वर्णाक्षरों में दर्ज करेगा! मेरी गहरी संवेदना उनके अपनों के साथ है! अंतिम प्रणाम सरदार साहब.
वें हमें अदैव प्रेरणा देते रहेंगे: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह
92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने गहरा दुःख जताते हुए कहा कि 21वीं सदी के सफलतम प्रधानमंत्री के रूप में वें हमें अदैव प्रेरणा देते रहेंगे. देश के महान सपूत को कृतज्ञ राष्ट्र एवं पार्टी का एक एक कार्यकर्ता नमन करता है. 2004 से 2014 तक देश के दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह इससे पहले उन्होंने ही 90 के दशक में पीवी नरसिम्हाराव की सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए देश में आर्थिक सुधारों की शुरुआत की थी. दिवंगत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आर्थिक सुधारों को ही भारतीय अर्थव्यवस्था की बढ़ोतरी का वृहद नींव माना जाता है.
Agni Prime Missile : पहली बार रेल लॉन्चर से परीक्षण, मिसाइल भेद सकती है 2,000 किलोमीटर तक के टारगेट को
Watch Video: पानी में डूबे घर, टूटी सड़कें, उत्तरकाशी में बादल फटने से मची तबाही का नया वीडियो आया सामने
Uttarkashi Cloudburst: उत्तराखंड में कुदरत का कहर, अब तक 4 की मौत, सीएम धामी ने नुकसान का लिया जायजा
Heavy Rain Warning: अगले 3 से 4 घंटों के दौरान हिमाचल में भयंकर बारिश की संभावना, IMD अलर्ट जारी