बाजार में जल्द आ रहा गाय के गोबर से बना वैदिक पेन्ट, इससे किसान एक साल कर सकते हैं इतनी कमाई
Vedic Paint, Nitin Gadkari : ब गाय का गोबर अपके घर में रंग बिखेरेंगे. यानि इन गोबर के उपयोग से हम अपने घरों की दीवारों की रंगाई- पुताई भी कर सकेंगे. खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन 'वैदिक पेन्ट' लॅान्च करने जा रहा है.
By Prabhat Khabar Digital Desk | December 17, 2020 12:19 PM
Vedic Paint, Nitin Gadkari : देश के कई हिस्सों में आज भी लोग गाय के गोबर का लेप अपने घरों पर लगाते है. वहीं पुराने समय में कच्चे घरों में लोग गाय के गोबर से ही रंगा करते थें. पर अब गाय का गोबर अपके घर में रंग बिखेरेंगे. यानि इन गोबर के उपयोग से हम अपने घरों की दीवारों की रंगाई- पुताई भी कर सकेंगे. खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन ‘वैदिक पेन्ट’ लॅान्च करने जा रहा है, जिसकी जानकारी केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी.
ग्रामीण इकोनॉमी को बल मिले और किसानों को अतिरिक्त आमदनी हो इसलिए खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन के माध्यम से हम जल्द ही गाय के गोबर से बना 'वैदिक पेन्ट' लॅान्च करने वाले हैं। इससे पशुधन रखने वाले किसानों को साल में 55 हज़ार रूपए की अतिरिक्त आमदनी होगी:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी pic.twitter.com/imwaIr3A9X
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरूवार को जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण इकोनॉमी को बल मिले और किसानों को अतिरिक्त आमदनी हो इसलिए खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन एक नया पेन्ट बाजार में लाने जा रहा है. उन्होंने कहा कि कमीशन के माध्यम से हम जल्द ही गाय के गोबर से बना ‘वैदिक पेन्ट’ लॅान्च करने वाले हैं. साथ ही उन्होंने इससे किसानों को होने वाली कमाई के बारे में भी जानकारी दी.
नितिन गडकरी ने कहा कि खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन जो नया पेन्ट लाने वाला है इससे किसानों की कमाई में काफी इजाफा होगा. उन्होंने कहा कि इस ‘वैदिक पेन्ट’ से पशुधन रखने वाले किसानों को साल में 55 हज़ार रूपए तक की अतिरिक्त आमदनी होगी. बता दें कि ये पेन्ट मानव जीवन के लिए किसी भी तरह से हानि नहीं पहुंचायेंगे और पर्यावरण के लिए भी बिल्कुल अनुकूल है.