President Draupadi Murmu: गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देशवासियों को संबोधित कर रही हैं. द्रौपदी मुर्मू ने एक राष्ट्र एक चुनाव सुशासन लाने में कारगर साबित होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबसे पहले देश को 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है. द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ‘देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले हमारे सैनिकों के साथ-साथ सीमाओं के भीतर देश को सुरक्षित रखने वाले पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी मैं बधाई देती हूं। न्यायपालिका, सिविल सेवाओं तथा विदेशों में हमारे मिशनों के सदस्यों को भी मेरी बधाई’. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “हमारी सांस्कृतिक विरासत के साथ हमारा जुड़ाव और अधिक गहरा हुआ है। इस समय आयोजित हो रहे प्रयागराज महाकुंभ को उस समृद्ध विरासत की प्रभावी अभिव्यक्ति के रूप में देखा जा सकता है। हमारी परंपराओं और रीति-रिवाजों को संरक्षित करने तथा उनमें नई ऊर्जा का संचार करने के लिए संस्कृति के क्षेत्र में अनेक उत्साह-जनक प्रयास किए जा रहे हैं।”
संबंधित खबर
और खबरें