Aaj ka Panchang 12 August 2024: सावन मास का चौथा सोमवार आज, जानें पंचांग में शुभ अशुभ समय
Aaj ka Panchang 12 August 2024: आज का दिन भगवान शिव जी को समर्पित है. आज पूजा करने से पहले जानें पंचांग में शुभ अशुभ समय
By Radheshyam Kushwaha | August 12, 2024 8:50 AM
Aaj ka Panchang 12 August 2024: आज 12 अगस्त दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार श्रावण शुक्ल पक्ष अष्टमी उपरांत नवमी तिथि है. इसके साथ ही सावन मास का चौथा सोमवार है. धार्मिक मान्यता है सावन के सोमवार पर पूजा करने का कई गुना फल प्राप्त होता है. सावन का चौथा सोमवार 12 अगस्त आज है. वहीं सावन सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा की जाती है और उनका जलाभिषेक भी किया जाता है, जिससे वह प्रसन्न होकर भक्तों को सुख- समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं. आइए पंचांग में जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त…
उपाय प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कर्पूर जरूर जलाएं। आराधनाः“ऊँ जयन्ती मङ्गलाकाली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते”।। खरीदारी के लिए शुभ समयः शामः 04:30 से 06:00 तक राहु काल: प्रातःकाल 7:30 से 9:00 बजे तक दिशाशूल-पूर्व एवं आग्नेय ।।अथ राशि फलम्।