Aaj ka Panchang 12 July 2024: आषाढ़ शुक्ल पक्ष षष्ठी उपरांत सप्तमी तिथि, जानें पंचांग में शुभ अशुभ समय
Aaj Ka Panchang 12 July 2024: आज 12 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार है. आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी उपरांत सप्तमी तिथि है. आइए जानते हैं, दिनभर के शुभ और अशुभ मुहूर्त के बारे में.
By Radheshyam Kushwaha | July 12, 2024 7:18 AM
Aaj Ka Panchang 12 July 2024: आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी उपरांत सप्तमी तिथि है. वहीं आज 12 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार है. शुक्रवार मां लक्ष्मी और शुक्र देव का दिन है. शुक्रवार के दिन लक्ष्मी पूजन से जीवन में कभी भी सुख-सुविधा की कमी नहीं रहती. इसके साथ ही शुक्र ग्रह की शुभता से सौंदर्य में निखार, ऐश्वर्य, कीर्ति और धन-दौलत प्राप्त होती है.
उपाय भगवान गणपति की उपासना करें। साथ ही गोशाला में हरे चारे का दान करें। आराधनाःॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ॥ खरीदारी के लिए शुभ समयः प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक राहु काल: प्रातः10:30 से दोपहर 12:00 तक दिशाशूल-नैऋत्य एवं पश्चिम ।।अथ राशि फलम्।