Aaj ka Panchang 19 July 2024: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी उपरांत चतुर्दशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ अशुभ समय
Aaj ka Panchang 19 July 2024: हिंदू धर्म में किसी भी प्रकार की पूजा पाठ करने से पहले शुभ अशुभ समय पर विचार किया जाता है. इसलिए सबसे पहले पंचांग देखने के बाद ही कोई भी कार्य शुरू किया जाता है. आइए जानते है आज का पंचांग में शुभ अशुभ समय के बारे में-
By Radheshyam Kushwaha | July 19, 2024 7:29 AM
Aaj Ka Panchang 19 July 2024: आज 19 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार है. आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, इस तिथि पर मूल नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग रहेगा. आज के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा. राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट 12 बजे तक रहेगा. वहीं चंद्रमा धनु राशि में मौजूद रहेंगे. आज का पंचांग इस प्रकार है…
19 जुलाई शुक्रवार 2024
आषाढ़ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी शाम -05:53 उपरांत चतुर्दशी
उपाय भगवान गणपति की उपासना करें। साथ ही गोशाला में हरे चारे का दान करें। आराधनाःॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ॥ खरीदारी के लिए शुभ समयः प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक राहु काल: प्रातः10:30 से दोपहर 12:00 तक दिशाशूल-नैऋत्य एवं पश्चिम