Aaj Ka Panchang 8 July 2024: आषाढ़ शुक्ल पक्ष तृतीया उपरांत चतुर्थी तिथि, जानें पंचांग में शुभ अशुभ समय
Aaj Ka Panchang 8 July 2024: आज नवरात्रि का तीसरा दिन है. इसके साथ ही सोमवार दिन का शुभ संयाेग है. पूजा करने से पहले जानें पंचांग में शुभ अशुभ समय
By Radheshyam Kushwaha | July 8, 2024 6:52 AM
Aaj Ka Panchang 8 July 2024: आज 8 जुलाई 2024 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. आज सोमवार का दिन भगवान भोले नाथ को समर्पित है. इसके साथ ही गुप्त नवरात्रि का आज तीसरा दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है, लेकिन तांत्रिक साधना के लिए मां त्रिपुरा सुंदरी की पूजा की जाती है. इस दिन पंचामृत का भोग लगाना शुभ होता है. आइए जानते है आज के पंचांग में शुभ अशुभ समय के बारे में
चौघड़िया सोमवार प्रातः06:00 से 07:30 अमृत प्रात:07:30 से 09:00 तक काल प्रातः 09:00 से 10:30 तक शुभ प्रातः10:30 से 12:00 रोग दोपहर: 12:00 से 01:30 उद्वेग दोपहरः 01:30 से 03:00 तक चर दोपहरः 03:00 से 04:30 तक लाभ शामः 04:30 से 06:00 तक अमृत
उपाय प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कर्पूर जरूर जलाएं। आराधनाः“ऊँ जयन्ती मङ्गलाकाली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते”।। खरीदारी के लिए शुभ समयः शामः 04:30 से 06:00 तक राहु काल: प्रातःकाल 7:30 से 9:00 बजे तक दिशाशूल-पूर्व एवं आग्नेय ।।अथ राशि फलम्।